एक्सप्लोरर

पूर्वी चंपारण में भारी बारिश में भीड़ को देखकर गद-गद हो गए प्रशांत किशोर, जनता के आगे जोड़ लिए हाथ

प्रशांत किशोर ने एसआईआर पर कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से कटा है, उनके लिए लड़ाई लड़ी जाएगी और जन सुराज उनके लिए खड़ा है. उन्होंने संजय जायसवाल को भी करारा जवाब दिया.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में रविवार को भारी बारिश के बीच पूर्वी चंपारण के कोटवा पहुंचे. कोटवा हाई स्कूल मैदान में जनसभा के बाद उन्होंने बारिश में भींगते हुए ही मीडिया के सवालों के जवाब दिए. साथ ही लगभग दो किलोमीटर तक पदयात्रा भी की. 

पीके जनसभा में आई लोगों की भीड़ पर क्या कहा?

भारी बारिश के बावजूद जनसभा में आई लोगों की भीड़ के बारे में पूछे जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता गरीबी से निकलने का रास्ता जानने के लिए एक दिन बारिश में भी भींगने को तैयार है. चाहे गर्मी हो या बारिश हो, हजारों लोग किसी नेता को या मुझे सुनने नहीं आ रहे हैं. लोग यह जानने आ रहे हैं कि चुनाव के बाद उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिलेगी, युवाओं को 10-12 हजार रुपये का रोजगार कैसे मिलेगा, इसका रास्ता सीखने आ रहे हैं.

हम यहां जामवंत की भूमिका में हैं, जनता हनुमान है. हम उन्हें बता रहे हैं उनकी हाथ की ताकत से कैसे जीवन बदल सकता है. प्रशांत किशोर ने एक सवाल एक जवाब में पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल पर फिर से हमला बोला. संजय जायसवाल के जरिए जन सुराज के 80% से अधिक लोगों को उग्रवादी कहे जाने पर प्रशांत किशोर ने करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को उग्रवादी कहने वाले नेताओं को क्या ही कहें? ऐसे लोगों का जनता ही जुगाड़ करेगी.

चुनाव आयोग जरिए SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 65 लाख लोगों का नाम काटने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जिनका नाम कट गया है, उनके लिए हम लड़ाई लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि इनके अलावा जिन लोगों का भी नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में रह गया है, वही लोग नीतीश कुमार और भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे. अब इनको बचाने वाला कोई नहीं है.

प्रशांत किशोर ने पूर्वी चंपारण की जनता से कई बड़े वादे किए और कहा, छठ के बाद 50 लाख युवाओं को बिहार में ही मिलेगा 12 हजार रुपये तक का रोजगार, सभी बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी. इससे पहले प्रशांत किशोर ने जनसभा में लोगों से कहा कि इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट कीजिए.

'बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी'

उन्होंने इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी. छठ के बाद पूर्वी चंपारण के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा.

प्रशांत किशोर ने जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी. उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके.

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: दो-दो EPIC नंबर को लेकर बुरे फंसे तेजस्वी यादव, बीजेपी के बाद जेडीयू नेताओं ने भी खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget