एक्सप्लोरर

'प्यार पर किसी का काबू नहीं', जमुई में भतीजे से शादी करने वाली आयुषी ने और क्या कहा?

Jamui News: जमुई की रहने वाली आयुषी ने दावा किया कि उसका पति विशाल उसपर अत्याचार करता था और इसी वजह से उसे सचिन से प्यार हो गया.

Jamui News: कहते हैं प्यार और जंग में सब जायज है. लेकिन ये प्यार कई बार ऐसे मोड़ पर ले आता हैं जहां रिश्ते भी शर्मसार होने लगते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार के जमुई में, जहां एक महिला ने रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक से शादी कर ली. इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि महिला के पति ने भी इस शादी पर कोई नाराजगी जाहिर नहीं की.

दरअसल, जमुई की रहने वाली आयुषी का कहना है कि वह अब सचिन दुबे के साथ अपनी जिंदगी बसर करना चाहती है. सचिन का भी यही दावा है कि वह आयुषी को खुश रखेगा. आयुषी सचिन के प्यार में इस कदर आगे बढ़ गई कि उसने अपनी चार साल की बेटी की भी परवाह नहीं की और उसे अपने पहले पति विशाल के पास ही छोड़ दिया. बता दें कि आयुषी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे रखी है.

'मैंने उसे आजाद कर दिया'
उधर, महिला के पहले पति यानि विशाल का कहना है कि मैंने उसे आजाद कर दिया है, वोह जहां भी रहे जिसके साथ रहना चाहती है रहे. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे ये कभी भी पता नहीं चला कि आयुषी का सचिन के साथ कोई अफेयर है, तलाक की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उसने भागकर दूसरी शादी कर ली.

'प्यार पर किसी का काबू नहीं'
वहीं आयुषी का कहना है कि प्यार पर किसी का काबू नहीं है, इस पर किसी का जोर नहीं है. उसने आरोप लगाया कि विशाल मुझे मारता था जबकि सचिन से मुझे प्यार मिला. आयुषी ने विशाल पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. उसने कहा कि अब वे अपनी आगे की जिंदगी सचिन दुबे के साथ बिताना चाहती है.

ग्रामीणों ने किया कहा?
वहीं भले ही आयुषी के पति ने आयुषी की शादी पर कोई आपत्ति जाहिर न की हो लेकिन ग्रामीणों में इस नए रिश्ते और शादी को लेकर गुस्सा है. गांव वालों का कहना है कि ऐसे रिश्तों से गांव के नए बच्चे और बच्चियों पर गलत असर पड़ता है. ग्रामीणों ने आयुषी और सचिन को गांव तक में आने को मना कर दिया है. 

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget