एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Session: सदन में उठा गंगा की सफाई का मुद्दा, बिहार सरकार के मंत्री ने कहा- 'ये समस्या रातों-रात…'

Bihar Assembly Session 2025: आरजेडी विधायक मुकेश यादव बुधवार को सदन में गंगा का जल लेकर पहुंचे. सवाल उठाया कि सरकार गंगा जल की शुद्धता के लिए कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है? 

Bihar Assembly Session 2025: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (बुधवार) चौथा दिन है. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई. इस दौरान आज सदन में गंगा के गंदा जल का मुद्दा उठा. आरजेडी विधायक मुकेश यादव ने सवाल उठाया. वे डिब्बे में गंगा जल लेकर सदन पहुंचे थे.

गंगा के गंदा जल को लेकर मुकेश यादव ने सदन में कहा कि इसकी जांच कराई जाए. शहरों के किनारे गंगा का पानी नहाने लायक भी नहीं. 33 स्थानों पर गंगा जल की जांच हुई है जिसमें टोटल कोलीफॉर्म जीवाणु की संख्या मानक से अधिक हो चुकी है. सरकार गंगा जल की शुद्धता के लिए कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है? 

मंत्री ने दिया जवाब- 'सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है…'

इस सवाल पर प्रभारी मंत्री सुनील (बीजेपी) ने जवाब में कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है. जब बन जाएगा तब इसकी समस्या खत्म हो जाएगी. विपक्ष के आरोप पर कि कब तक गंगा स्वच्छ होगी? इस पर मंत्री ने कहा रातों-रात ये समस्या खत्म नहीं हो सकती है. चरणबद्ध तरीके से इस समस्या को दूर किया जाएगा.

आरजेडी विधायक ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

दूसरी ओर सदन शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में आरजेडी के विधायकों ने प्रदर्शन किया. बैनर पोस्टर और हाथों में झुनझुना लेकर बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. आरक्षण के मुद्दे को उठाया. आरजेडी की मांग है कि बिहार सरकार बढ़े हुए आरक्षण को फिर से पास करे और नौवीं अनुसूची में डलवाए. 

बता दें कि महागठबंधन सरकार में बिहार में जातीय सर्वे हुआ था. उसके बाद आरक्षण का दायरा बढ़ा था. आरक्षण को 65% कर दिया गया था. हालांकि पटना हाईकोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था. इसके अलावा रसोइयों के वेतन (मानदेय) को भी बढ़ाने की मांग की गई. आशा-ममता के वेतन (मानदेय) को भी बढ़ाने के लिए कहा.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh: विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, क्या BJP से मिलेगा टिकट? आ गया पार्टी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget