एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Session: सदन में उठा शिक्षकों के ट्रांसफर का मुद्दा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कह दी बड़ी बात

Bihar Teacher News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अगले दो महीने में स्क्रूटनी करके निश्चित रूप से जो जिस जिले में जाने के लिए इच्छुक हैं हम लोग कर देंगे. सॉफ्टवेयर करीब-करीब तैयार हो गया है.

Bihar Teacher Transfer Posting: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का मुद्दा मंगलवार (04 मार्च) को सदन में गूंजा. बखरी से विधायक सूर्यकांत पासवान ने सवाल किया कि सरकार एक लाख 90 हजार शिक्षकों का ट्रांसफर कब करेगी? विशेष परिस्थिति में शिक्षकों ने आवेदन दिया था. सरकार कब तक शिक्षकों को अपने गृह जिले में स्थानांतरण करने का विचार रखती है. इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जवाब दिया.

सुनील कुमार ने कहा कि जो शिक्षक-शिक्षिका गंभीर रूप से बीमार थे, कैंसर की बीमारी थी हम लोगों ने वैसे करीब 40 शिक्षकों की पोस्टिंग उनके मनचाहे जगह पर कर दी है. जो एक लाख 90 हजार की बात है उससे ज्यादा आवेदन आए हैं. अगले दो महीने में स्क्रूटनी करके निश्चित रूप से जो जिस जिले में जाने के लिए इच्छुक हैं हम लोग कर देंगे. 

करीब-करीब तैयार हो गया है सॉफ्टवेयर

मनचाहे ट्रांसफर को लेकर सुनील कुमार ने कहा कि निर्भर करता है कि उस स्कूल में कितनी वैकेंसी है. इसलिए हम लोगों ने शिक्षकों से पोस्टिंग के लिए 10 जगह ऑप्शन में मांगा है. पोस्टिंग के लिए जिला बता दें ताकि उसी के अनुरूप हम लोग पोस्टिंग कर दें. इसका सॉफ्टवेयर करीब-करीब तैयार हो गया है.

विधायक सूर्यकांत पासवान ने दोबारा सवाल किया कि हमने विद्यालय कहा है और आप अनुमंडल कह रहे हैं. हम विद्यालय की मांग कर रहे हैं कि किस विद्यालय में आप पोस्टिंग करेंगे? क्योंकि विशेष परिस्थिति में शिक्षकों ने आवेदन किया है. बीमार हैं. साफ-साफ जानकारी मिलनी चाहिए कि जो विद्यालय दिया गया है वहां आप कब तक स्थानांतरण करेंगे?

सुनील कुमार ने जवाब दिया कि जो नीति निर्धारित है उसके तहत सबसे पहले जो शिक्षक-शिक्षिका बीमार थे उनका ट्रांसफर हम लोगों ने कर दिया है. उसी तरह अगर पति-पत्नी भी शिक्षक हैं तो इच्छा अनुसार साथ में पोस्टिंग करेंगे. इसके अलावा जो जिला जिन्होंने मांगा है उसकी पोस्टिंग हम उसी जिले में करेंगे, लेकिन यह भी निर्भर करता है कि वैकेंसी कितनी है. अगर एक स्कूल में 10 वैकेंसी है और 20 लोगों ने आवेदन किया है तो 10 शिक्षकों का होगा. 10 शिक्षकों का ट्रांसफर उन्होंने जो दूसरा ऑप्शन दिया है वहां होगा. इसका सॉफ्टवेयर हम लोगों ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget 2025: नीतीश सरकार ने जो बजट पेश किया उसका हिसाब-किताब गड़बड़? रोहिणी आचार्य ने उठाए ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget