एक्सप्लोरर

यात्रीगण ध्यान दें! पटना-साबरमती समेत 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा रेलवे, यहां देखिए डिटेल्स

Summer Special Train: तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इसकी जानकारी दी है.

Special Train News: गर्मियों की छुट्टी के चलते यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में और तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. 

साथ ही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सोमवार (02 जून, 2025) को इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी.

गाड़ी संख्या 09457/09458 साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल ट्रेन

इस ट्रेन का परिचालन पटना और साबरमती के बीच होगा. गाड़ी संख्या 09457 साबरमती-पटना स्पेशल ट्रेन जून में हर बुधवार (04, 11, 18, 25) को साबरमती से शाम 6:10 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन गुरुवार रात 11:08 बजे बक्सर पहुंचेगी. आरा और दानापुर होते हुए शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे पटना पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 09458 पटना-साबरमती स्पेशल हर शुक्रवार को पटना से सुबह 4:30 बजे चलेगी. यह बक्सर में सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी. जयपुर और अजमेर होते हुए शनिवार दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल

गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 07, 14, 11 एवं 28 जून, 2025 (शनिवार) को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 09.30 बजे बरौनी, 11.30 बजे समस्तीपुर, 12.50 बजे दरभंगा एवं 14.35 बजे सीतामढ़ी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 08, 15, 22 एवं 29 जून, 2025 (रविवार) को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर 19.15 बजे सीतामढ़ी, 20.20 बजे दरभंगा, 22.00 बजे समस्तीपुर, 23.45 बजे बरौनी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 10.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल

गाड़ी संख्या 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून, 2025 (सोमवार) को मालदा टाउन से 09.30 बजे खुलकर 15.15 बजे किउल, 16.25 बजे नवादा, 18.15 बजे गया एवं 21.40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 13.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03436 आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल 03, 10, 17, 24 जून एवं 01 जूलाई, 2025 (मंगलवार) को आनंद विहार से 15.45 बजे खुलकर अगले दिन 08.15 बजे डीडीयू, 11.40 बजे गया, 12.58 बजे नवादा, 15.00 बजे किउल, 16.50 बजे भागलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21.05 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी.

इन दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार

गाड़ी सं. 09623 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज स्पेशल: उदयपुर सिटी से यह ट्रेन 03 जून से 24 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी. गाड़ी सं. 09624 फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल-फारबिसगंज से यह ट्रेन 05 जून से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जाएगी. यह ट्रेन अजमेर, जयपुर, टुंडला, प्रयागराज, डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार के रास्ते चलेगी.

गाड़ी सं. 04606 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी स्पेशल: यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 06 जून से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी. गाड़ी सं. 04605 गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल गुवाहाटी से 09 जून से 14 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी. यह ट्रेन हाजीपुर, बरौनी और कटिहार के रास्ते चलेगी.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'मॉडल एकदम आप ही का था सर…', तेजस्वी यादव से जब बोले खान सर, खूब लगे ठहाके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget