एक्सप्लोरर

IPS Shivdeep Lande: क्यों छलका 'सिंघम' का दर्द? शिवदीप लांडे बिहारियों के लिए इस एयरलाइन के प्रबंधन से लड़ेंगे, जानें मामला

Kosi Range DIG Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे अभी कोसी रेंज के डीआईजी हैं. उनकी बेटी और पत्नी को मुंबई से दरभंगा आना था. व्यवस्था देख वह खफा हो गए.

पटना: बिहार के 'सिंघम' के रूप में पहचान रखने वाले आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे (IPS Shivdeep Lande) का गुरुवार (28 सितंबर) की सुबह दर्द छलका. विमान सेवाओं की व्यवस्था को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए और फेसबुक पर उन्होंने एक पोस्ट लिखा. उनके परिवार को मुंबई से पटना आना था लेकिन विमान के परिचालन में लापरवाही को जब उन्होंने देखा तो एलान कर दिया कि वह बिहारियों के लिए लड़ेंगे.

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अभी कोसी रेंज के डीआईजी हैं. सहरसा में पदस्थापित हैं. उनकी बेटी और उनकी पत्नी को गुरुवार की सुबह मुंबई से दरभंगा आना था, लेकिन सुबह 6:00 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 8:00 बजे तक उड़ान नहीं भरी.

नीचे पढ़िए शिवदीप लांडे का फेसबुक पोस्ट

"स्पाइस जेट की फ्लाइट (SG-115) मुंबई से सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने को प्रस्तावित होती है. इसी फ्लाइट से मेरी बेटी आरहा और पत्नी गौरी भी मुंबई से दरभंगा आना था. सुबह 6 बजे की फ्लाइट के लिए आपको कम से कम 3 बजे रात्रि को उठ कर 4 बजे तक उड़ानतल पहुंचना होता है ताकि आप समय पर फ्लाइट बोर्ड कर सकें. हालंकि अभी आठ बज चुके हैं और सभी यात्रियों को पंक्ति में पिछले दो घंटे से अधिक खड़ा रखने के बाद भी कोई सूचना नहीं है कि फ्लाइट कब प्रस्थान करेगी, करेगी या नहीं."

शिवदीप लांडे ने आगे लिखा- "ऐसा अनुभव कोई प्रथम बार नहीं हो रहा. मैंने अक्सर बिहार को आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट में ये अनुभव किया है. आप खुद सोचिए मुंबई से दरभंगा आने वाले में अत्यधिक वैसे यात्री हैं जो मजदूर वर्ग या तो मुंबई के बड़े अस्पताल से इलाज करवा के वापस आ रहे होते हैं या फिर विद्यार्थी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में बिना किसी सूचना के उनके साथ यूं जानवरों सा सुलूक, क्या ये अपने आप में एक अपराध नहीं...? कम से कम बाकी एयरलाइंस वाले आपको हर होने वाले बदलाव की सूचना मैसेज या कॉल के माध्यम से प्रदान करते हैं तो फिर स्पाइस जेट की ये कैसी व्यवस्था है...? मैंने आज ठाना है कि मैं ऐसे अपने बिहारी परिवार की आवाज दबने नहीं दूंगा. मैं स्पाइस जेट के प्रबंधन से इसके खिलाफ उचित लड़ाई लड़ूंगा"

अक्सर मिलती हैं ऐसी खबरें

बता दें कि विमान के लेटलतीफ की खबरें लगातार मिलती रहती हैं. इस पर पटना एयरपोर्ट सहित कई जगह से हंगामे की भी खबर सामने आ चुकी है. शिवदीप लांडे स्पाइस जेट एयरलाइन की लापरवाही से काफी खफा हैं. गौरतलब है कि पटना में एसपी रहते हुए शिवदीप लांडे ने चैलेंज समझ कर पटना को सुधारने का काम किया था. इस बार एयरलाइन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक 'स्पेशल टॉक', कुछ होने वाला है बड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget