एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक 'स्पेशल टॉक', कुछ होने वाला है बड़ा?

Lalu Yadav Met Nitish Kumar: लालू से पहले कई बार नीतीश कुमार भी आरजेडी सुप्रीमो से मिलने के लिए पहुंचे थे. आज जब खुद लालू सीएम आवास पहुंचे हैं तो सियासी गलियारे में हलचल हो रही है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आरजेडी सुप्रीमो से मिलने के लिए बार-बार दस सर्कुलर रोड जा रहे थे. गुरुवार (28 सितंबर) की सुबह खुद लालू यादव (Lalu Yadav) सीएम आवास पहुंच गए. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार से मिलकर बातचीत की. करीब 30 मिनट तक लालू यादव ने सीएम से बैठकर बात की है. बार-बार नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे रहे थे. अब लालू खुद मिलने पहुंच गए. ऐसे में अटकलों का बाजार भी गर्म है कि कहीं कुछ बड़ा तो नहीं होने वाला है?

बार-बार लालू-नीतीश की हो रही मुलाकात

आपको बता दें कि राबड़ी आवास पर लालू यादव से मिलने के लिए बार-बार नीतीश कुमार जा रहे हैं. बीते सोमवार (25 सितंबर) को भी राबड़ी आवास पर लालू यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई थी. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को गाड़ी में साथ लेकर राबड़ी आवास नीतीश कुमार पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि इस दौरान राबड़ी आवास पर नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता, लोकसभा चुनाव 2024 और 'इंडिया' गठबंधन का दायरा बढ़ाने के संबंध में लालू यादव से बातचीत हुई थी. नीतीश ने लालू के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी.

सोमवार को हुई थी कैबिनेट की बैठक

दरअसल, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई थी. अक्सर यह बैठक मंगलवार को होती है. सोमवार को जैसे ही कैबिनेट की बैठक होने वाली थी तो कयास लगाया जाने लगा कि क्या होने वाला है? हालांकि पत्रकारों के सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा भी था कि तेजस्वी को बाहर जाना है इसलिए उन्होंने कहा कि सोमवार को ही बैठक कर लेते हैं. इसके बाद नीतीश कुमार तेजस्वी संग सीधे राबड़ी आवास लालू यादव से मिलने पहुंच गए थे.

रविवार को भी नीतीश कुमार गए थे राबड़ी आवास

सोमवार से पहले भी रविवार (24 सितंबर) को भी नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे. जेडीयू प्रदेश कार्यालय से निकलकर लालू से मिलने गए थे. हालांकि लालू राजगीर भ्रमण के लिए निकल ही रहे थे इसलिए उनकी सीएम से चलते-चलते बात हो गई थी. राबड़ी और तेजस्वी से कुछ देर बैठकर नीतीश कुमार ने बात की थी. अब आज ऐसे में जब लालू खुद नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तो सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. हालांकि महागठबंधन के नेता बार-बार कह रहे हैं कि सब कुछ ठीक है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: RJD ने दिया मनोज झा का साथ, शिवानंद तिवारी बोले- 'चेतन आनंद बच्चा है, उसको समझ नहीं है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget