एक्सप्लोरर

Intercity Express: जयनगर से दानापुर और सहरसा से राजेंद्र नगर के बीच अब चलेगी प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस, मिली मंजूरी

IRCTC News: हाजीपुर जोन से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को रोज चलाने की हरी झंडी दे दी है. इससे जनकपुर नेपाल जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.

मधुबनी: जिले के जयनगर रेलवे स्टेशन से दानापुर पटना के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (Intercity Express Train) का परिचालन अब रविवार को भी शुरू किया जाएगा. हाजीपुर जोन से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए रेलवे बोर्ड ने जयनगर (Jaynagar Railway Station) और सहरसा से पटना के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अब प्रतिदिन कर दिया है. इससे पटना से जयनगर होते हुए जनकपुर नेपाल जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. वहीं, मिली जानकारी अनुसार सहरसा से राजेंद्र नगर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13227/ 13228 इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे ने रोजाना चलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में 19 मई को पत्र जारी कर दोनों ट्रेनों को रोज चलाने की हरी झंडी दे दी है. 

छह दिन होता था परिचालन

बताया जा रहा है कि हाजीपुर जोन से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को रोज चलाने की हरी झंडी दे दी है. जयनगर और सहरसा से पटना के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाकर रोज किए जाने के संबंध में 19 मई को पत्र जारी करने की सूचना है. पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन से भेजे गए प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. अब तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन रविवार को छोड़ कर सप्ताह के छह दिन होता था.

मिथिलांचल और कोसी को मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि जयनगर से दानापुर ट्रेन और सहरसा से राजेंद्र नगर ट्रेन का परिचालन रविवार को नहीं होता था. रेलवे बोर्ड के द्वारा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रविवार को होने से सीमावर्ती क्षेत्र को लोगों को लाभ मिलेगा. जयनगर रेलवे स्टेशन से पटना के लिए दो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15549 सुबह 5:25 बजे और 13225 सुबह 10: 50 बजे प्रस्थान करती है. दोनों इंटरसिटी एक्सप्रेस में 13225 को रविवार और 15549 को शनिवार को स्थाई तौर पर परिचालन नहीं होता है. भारतीय रेलवे द्वारा 13225/26 का परिचालन रविवार को करने के निर्णय को लेकर स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया है. साथ ही लोगों ने कहा कि दोनों जगहों से इंटरसिटी एक्सप्रेस को सप्ताह के सातों दिन रोज चलाने से मिथिलांचल और कोसी सहित अन्य क्षेत्र के रेल यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: अश्विनी चौबे का RJD पर तंज, बोले- 'वंशवाद के कई लोग बुरी तरह फंसे..., नीतीश कुमार भूल जाते हैं कि पीएम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget