एक्सप्लोरर

क्रिकेटर ईशान किशन के पिता लड़ेंगे चुनाव? नीतीश कुमार का बड़ा दांव, दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Ishan Kishan Father: प्रणव कुमार पांडेय को जेडीयू में राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि वो पार्टी के सिपाही हैं और उसी तरीके से काम करेंगे.

Pranav Kumar Pandey: बिहार में इस साल (2025) के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. सारी पार्टियां तैयारियां कर रहीं हैं. चाहे महागठबंधन की बात की जाए या फिर एनडीए की, दोनों की ओर से कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं. बैठके हो रहीं हैं. इस बीच रविवार (04 मई, 2025) को सीएम नीतीश कुमार की पार्टी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई. क्रिकेटर ईशान किशन (Ishan Kishan) के पिता प्रणव कुमार पांडेय को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे सवाल उठ रहा है कि क्या ईशान के पिता 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव तो नहीं लड़ने वाले?

राजनीतिक सलाहकार बनाए गए प्रणव पांडेय

दरअसल ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडेय को जेडीयू में राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है. पिछले साल (2024) 27 अक्टूबर को वे जेडीयू में शामिल हुए थे. प्रणव कुमार पांडेय ने अपने कई साथियों के साथ जेडीयू में शामिल हुए थे. अब जाकर उन्हें जेडीयू का राजनीतिक सलाहकार की टीम में जगह मिली है.

प्रणव कुमार पांडेय ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो (प्रणव) जेडीयू में पहले से भी थे. नीतीश कुमार की स्वच्छ छवि को उन्होंने इसका सबसे बड़ा कारण बताया. साफ कहा कि उन्होंने (नीतीश कुमार) हर वर्ग के लिए जो किया है, जो पॉलिसी रही है, हम उसके हिमायती शुरू से रहे हैं. इसलिए फिर लगा था कि वापस फिर से घर में लौटना चाहिए. 

चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले?

राजनीतिक सलाहकार की जिम्मेदारी मिलने पर प्रणव कुमार पांडेय ने कहा कि वो पार्टी के सिपाही हैं और उसी तरीके से काम करेंगे. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका वो निर्वहन करेंगे. एक सवाल पर कि क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर जवाब देते हुए कहा कि ये पार्टी तय करेगी. पार्टी को लगेगा और उसका निर्णय होगा तो हम उसके साथ हैं. जेडीयू में आ गए हैं तो क्या विधानसभा चुनाव में ईशान किशन प्रचार के लिए आएंगे? इस पर प्रणव पांडेय ने कहा कि अगर समय रहेगा, वो क्रिकेट से फ्री रहेगा, तो जरूर प्रचार के लिए आएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी JDU को झटका, चुनाव से पहले RJD में शामिल हुआ ये बड़ा नेता

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget