एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: सियासी गलियारों में ममता बनर्जी और नीतीश कुमार की क्यों होने लगी है चर्चा? I.N.D.I.A का बड़ा दावा

NITI Aayog meeting: दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र पर बड़ा आरोप लगाया है. वहीं, इस बीच सीएम नीतीश कुमार भी चर्चा में आ गए हैं.

Nitish Kumar: नीति आयोग की बैठक को लेकर एक तरफ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चर्चा में हैं तो दूसरी तरफ सीएम नीतीश की भी काफी चर्चा हो रही है. इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां खूब बयानबाजी कर रही है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने रविवार को कहा कि नीति आयोग की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दीदी) के साथ हुई कहासुनी के कारण ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में शामिल नहीं हुए.

वहीं, विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)-लिबरेशन ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा देने से केंद्र के इनकार से पैदा हुई शर्मिंदगी के कारण नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए.

सीएम नीतीश को लेकर भाकपा माले का बयान

भाकपा (माले)-एल ने विशेष पैकेज पर 'भ्रामक' दावों के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आलोचना की और अगले महीने विरोध मार्च निकालने की घोषणा की. पार्टी नेता महबूब आलम ने कहा कि मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र सरकार के इनकार के कारण मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए.

झारखंड चुनाव को लेकर बैठक कर रहे थे सीएम नीतीश

वहीं, दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार की अनुपस्थिति पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने चुप्पी साधे रखी है. हालांकि जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इस बार भी दोनों उपमुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने गए थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. बता दें कि नीति आयोग की बैठक के दिन सीएम नीतीश कुमार ने पड़ोसी राज्य झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए पटना में पार्टी की बैठक की.

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

 पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल गई थीं. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें भाषण के दौरान बीच में ही रोक दिया गया. हालांकि, सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ममता को बोलने के लिए दिया गया समय समाप्त हो गया था.

ये भी पढ़ें: 'ये विपक्ष की सोची समझी रणनीति...', बोले चिराग पासवान- नीति आयोग की बैठक को डाइवर्ट करना था मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget