एक्सप्लोरर

...तो लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A ने किया था ये काम? NDA सरकार बनने के बाद चिराग पासवान का बड़ा खुलासा

Chirag Paswan Attacks INDIA Alliance: चिराग पासवान समेत पार्टी के सभी पांच सांसदों का पटना में स्वागत हुआ है. चिराग ने कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की है.

Chirag Paswan News: बिहार एलजेपी (रामविलास) ने शनिवार (29 जून) को अपने सभी नव निर्वाचित सांसदों का पटना में अभिनंदन किया. अभिनंदन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं और प्रदेश के नेताओं की ओर से पार्टी के नव निर्वाचित सभी पांचों सांसदों को सम्मानित किया गया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया. इस मौके पर लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के नतीजों और एनडीए की सरकार बनने के बाद इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को लेकर चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने एक बड़ा खुलासा किया.

'चुनाव में विपक्ष ने साम, दाम, दंड, भेद हर हथियार...'

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आपकी कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम के बदौलत पार्टी ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया. चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव में विपक्ष ने साम, दाम, दंड, भेद हर हथियार का इस्तेमाल किया। उन्होंने झूठ बोलकर गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास किया.

आगे चिराग ने कहा कि उन्होंने (विपक्ष) कभी आरक्षण, कभी संविधान और कभी लोकतंत्र को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का काम किया. लोग उनकी बातों में आ भी गए. यही कारण है कि उत्तरप्रदेश में एनडीए ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. चिराग ने पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान का स्मरण करते हुए कहा कि वह जीवनपर्यंत विपरीत परिस्थितियों से लड़ते रहे. कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने महिलाओं, युवाओं को आगे करने का काम किया है. पूरे देश ने देखा कि उनकी पार्टी महिलाओं और युवाओं की सिर्फ बात नहीं करती, बल्कि उन्हें उचित अवसर भी देती है. पार्टी ने लोकसभा चुनाव में तीन युवाओं व दो महिलाओं को उतारा."

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले बिहार की चर्चा भ्रष्टाचार व अपराध के लिए होती थी, लेकिन अब युवा और पढ़े लिखे सांसदों के लिए हो रही है. इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की.

यह भी पढ़ें- मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान का जोरदार स्वागत, तेजस्वी यादव पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget