एक्सप्लोरर

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट, बिहार-यूपी बॉर्डर इलाके में चेकिंग अभियान शुरू

आरपीएफ एसपी के निर्देश पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ट्रेन से उतरने वाले हर यात्रियों के बैग और थैले की जांच रेल पुलिस कर रही है.

गोपालगंज: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह को लेकर जिले भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है. इस बाबत शहर के होटलों में पुलिस ने शु्क्रवार की देर शाम छापेमारी की. वहीं, शनिवार को भी जांच जारी रखी गई. शहर में पूरे दिन पुलिस गाड़ियों की जांच करती रही. मिंज स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया है. मुख्य समारोह में जाने वाले एक-एक लोग की मेटल डिटेक्टर से पुलिस जांच करेगी. स्टेडियम के चोरों तरफ पुलिस बल तैनात रहेंगे. 

जानकारी अनुसार समारोह की पूर्व संध्या नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने शहर की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस को पूरी रात शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को जांच करने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा बॉर्डर इलाके में पुलिस को अलर्ट किया गया है. खास कर मोतिहारी, बेतिया और यूपी से सटे थानों को चौकसी बढ़ाने का आदेश दिया गया है. 

महिला पुलिस की होगी तैनाती 

समारोह के मुख्य कार्यक्रम के लिए चाक चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गई है. छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस टीम को मिंज स्टेडियम में तैनात किया गया है. महिलाओं की जांच का जिम्मा महिला पुलिस को दिया गया है. 

यूपी बॉर्डर पर वाहनों की जांच 

बिहार-यूपी बॉर्डर इलाके में पुलिस को अलर्ट किया गया है. शुक्रवार की रात से कुचायकोट, कटेया, भोरे, विजयीपुर और श्रीपुर थाने की पुलिस ने गाड़ियों की जांच शुरू की है. पुलिस वाहनों की डिक्की का जांच कर रही है. 

स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई गई चौकसी

आरपीएफ एसपी के निर्देश पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ट्रेन से उतरने वाले हर यात्रियों के बैग और थैले की जांच रेल पुलिस कर रही है. थावे जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया है. खासकर यूपी से आने वाली ट्रेनों में पुलिस विशेष सर्तकता बरत रही है. थावे जंक्शन के अलावा हथुआ, सासामुसा स्टेशन पर भी जांच करने को कहा गया है. 

संदिग्ध लोगों पर है नजर
 
एसपी आनंद कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस को गाडियों की जांच करने का आदेश दिया गया है. संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है. बॉर्डर इलाकों के थानों को विशेष सर्तकता बरतने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें -

नीतीश कुमार के समर्थन में उतरे मंत्री सुमित सिंह, कहा- जातीय जनगणना की मांग सही, मैं मुख्यमंत्री के साथ


बिहार: सृजन घोटाला में CBI की बड़ी कार्रवाई, BJP नेता समेत तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget