एक्सप्लोरर

बिहार में एक महीने में करीब 19 फीसदी लुढ़का रिकवरी रेट, लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज

बिहार में मार्च महीने के मध्य में रिकवरी रेट का प्रतिशत जहां 99.29 प्रतिशत के करीब था वहीं अब यह रेट लुढ़ककर 80 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले अब लोगों को डराने लगे हैं. इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण रिकवरी रेट (संक्रमणमुक्त होने की दर) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में मार्च महीने के मध्य में रिकवरी रेट का प्रतिशत जहां 99.29 प्रतिशत के करीब था वहीं अब यह रेट लुढ़ककर 80 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है. यानी एक महीने में रिकवरी रेट करीब 19 प्रतिशत नीचे गिर गया है.

स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के मुताबिक, राज्य में 15 मार्च को रिकवरी रेट 99.29 प्रतिशत दर्ज किया था जबकि 20 मार्च को यह आंकड़ा 99.23 प्रतिशत पहुंच गया था. इस महीने की शुरूआत यानी एक अप्रैल को राज्य में संक्रमणमुक्त होने की दर 98.69 प्रतिशत तक पहुंच गई थी. आंकड़ों के मुताबिक पांच अप्रैल को राज्य में 4,183 कोरोना के नए मरीज मिले थे जबकि इस दिन 349 लोग कोरोना को मात देकर संक्रमणमुक्त हुए. इस दिन रिकवरी रेट 97.87 प्रतिशत दर्ज किया गया था. इसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या वृद्धि के साथ-साथ रिकवरी रेट गिरता चला गया.

15 अप्रैल को राज्य का रिकवरी रेट गिरकर 89.79 प्रतिशत दर्ज किया गया था. 20 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकडों पर गौर करें तो राज्य में इस दिन 10,455 कोरोना के नए मामले सामने आए थे जबकि 3,577 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए. इस दिन राज्य में रिकवरी रेट 82.99 प्रतिशत दर्ज किया गया. इसके एक दिन बाद यानी 21 अप्रैल को राज्य में 12,222 नए मामले सामने आए और 4,774 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जबकि राज्य में रिकवरी रेट 81.47 प्रतिशत तक लुढ़क गया. इसी तरह 22 अप्रैल को राज्य का रिकवरी रेट 80.36 तक पहुंच गया है.

नीतीश सरकार पर विपक्ष हमलावर

इधर, राज्य के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस का कहना है कि रिकवरी रेट 99 प्रतिशत पहुंचने के बाद सरकार यह महसूस करने लगी थी कि सरकार कोरोना पर विजय हासिल कर चुकी है. युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार कहते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर ने सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तैयारी की पोल खोलकर रख दी है. उन्होंने कहा कि आज अस्पतालों में बेड नहीं हैं और ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की मौत हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ेबाजी में कोरोना को मात देने की खुशफहमी पालकर बैठी रही और आज हकीकत सबके सामने है. उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार सरकार को दूसरी लहर को लेकर सचेत करती रही थी, लेकिन सरकार सचेत नहीं हुई.

इधर, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी सरकार की तैयारी को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बाहर से बड़ी संख्या में लोग वापस लौट रहे हैं, लेकिन कहीं भी कोरोना की जांच नहीं के बराबर हो रही है. उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने में ही एक सप्ताह का समय लग रहा है, तो जांच का क्या लाभ?

यह भी पढ़ें-

बिहार: सवारियों को लेकर जा रही जीप गंगा नदी में डूबी, 9 लोगों की मौत, कई लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget