एक्सप्लोरर

Holi 2023: बिहार में यहां खेली जाती अनोखी होली, गजब है परंपरा, बांस की छतरी के नीचे लोग करते हैं ये काम

Samastipur News: होली आने वाली है. बिहार में होली की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही. राज्य के विभिन्न जिलों में एजब गजब परंपरा के साथ लोग होली खेलते हैं.

समस्तीपुर: परंपराओं का निर्वहन उल्लासपूर्वक किया जाए तो वह उत्सव बन जाता है. ऐसा ही धमौन की ‘छतरी होली’ का उत्सव है जहां एक बड़ी छतरी के नीचे दर्जनों लोग खड़े होकर एकरंग हो जाते हैं. बाबा निरंजन स्थान के लिए विख्यात पटोरी के धमौन की होली बरसाने और वृंदावन की याद दिलाते हैं. यहां जाति, धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग इसके साक्षी बनते हैं.

दो दर्जन लोग छतरी के नीचे रहते हैं

बताया जाता है कि बांस की छतरी इतनी बड़ी होती है कि इसके नीचे दो दर्जन लोग खड़े होकर होली का गीत गा सकते हैं. गांव में जितनी टोली, उतनी छतरी. सबसे अच्छी छतरी को लेकर प्रतिस्पर्धा भी होती है. शाहपुर पटोरी अनुमंडल के धमौन का नाम धौम्य ऋषि के नाम पर पड़ा है. छतरी होली की परंपरा भी प्राचीन काल से है. करीब एक महीना पहले से चलने वाली तैयारी का होली के दिन प्रदर्शन होता है. एक छतरी बनाने में कम से कम पांच हजार का खर्च आता है. आकर्षक बनाने के लिए रंगीन कागज, थर्माकोल, घंटी और डिजाइनर पेपर का इस्तेमाल होता है.
Holi 2023: बिहार में यहां खेली जाती अनोखी होली, गजब है परंपरा, बांस की छतरी के नीचे लोग करते हैं ये काम

कुलदेवता को चढ़ाते गुलाल

इसको लेकर गांव के कुछ बुजुर्गों का कहना है कि यह होली लगभग सौ वर्ष पूर्व से मनाई जाती रही है. कुछ का यह भी कहना है कि इस प्रकार की होली 16वीं शताब्दी से मनाई जा रही है, लेकिन छतरियों को नया रूप लगभग 1930 में दिया गया. उस समय पहली सुसज्जित छतरी नबुदी राय के घर से निकाली गई थी. होली की सुबह छतरियों के साथ ग्रामीण अपने कुल देवता स्वामी निरंजन मंदिर में एकत्र होकर अबीर-गुलाल चढ़ाते हैं. वहां ‘धम्मर’ तथा ‘फाग’ गाते हैं.

वहीं मंदिर परिसर में छतरी मिलन होता है. छतरियों को कलाबाजी के साथ घुमाया जाता है. घंटियों से पूरा इलाका गूंज उठता है. इसके बाद यह शोभायात्रा के रूप में परिवर्तित होकर खाते-पीते घर-घर पहुंचती है. देर शाम झांकियां महादेव स्थान पहुंचती हैं. वहां लोग मध्य रात्रि के बाद चैता गाते हुए होली का समापन करते हैं.

लोगों की अनेक मान्यता

स्थानीय ग्रामीण और पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानिन बताते हैं कि ऐसी होली की शुरुआत उनके परिवार से हुई थी. अब इसका रूप और विस्तृत हो गया है. गांव के इंद्रदेव राय का कहना है कि ऐसी होली के आयोजन से इष्ट देव प्रसन्न होते हैं. गांव के अधिवक्ता शंकर राय का कहना है कि सरकार को इस होली के संरक्षण व लोकप्रिय बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, कई शहरों में ऊपर चढ़ा पारा, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget