एक्सप्लोरर

Hemant Soren: हेमंत सोरेन के CM बनने से पहले बिहार BJP के इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान, बढ़ा सियासी पारा

BJP Minister Nitin Nabin Attack on Hemant Soren: बीजेपी नेता और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने एक तरफ हेमंत सोरेन तो दूसरी ओर केजरीवाल पर हमला बोला है. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

Nitin Nabin Attack on Hemant Soren: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. कुछ महीने से झारखंड के मुख्यमंत्री पद पर रहे चंपई सोरेन ने बीते बुधवार (03 जुलाई) को राज्यपाल के समक्ष अपना इस्तीफा सौंप दिया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. विधायकों की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी है. अब झारखंड की सियासी हलचल के बाद बिहार में भी बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी नेता और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को हेमंत सोरेन को लेकर बड़ा बयान दिया. 

नितिन नवीन ने हेमंत सोरेन को लेकर कहा कि कुर्सी और सत्ता की बेचैनी है. अभी तो बेल पर आप (हेमंत सोरेन) बाहर हैं, लेकिन आपको कुर्सी इतना प्यारी है कि तुरंत उस पर बैठने के लिए आतुर हैं. नितिन नवीन ने कहा, "आपको (हेमंत सोरेन) तो यह बताना चाहिए कि आपने जिस गरीब आदिवासी की जमीन, सरकार की जमीन को अपने नाम किया, इसको लेकर आप पर कार्रवाई चल रही है, इस पर आपकी कोई सफाई नहीं आई. इस मामले पर कोई दलील नहीं दी. कहीं ना कहीं आप फिर सत्ता की ललक में बेचैन हो रहे हैं."

'इंडिया गठबंधन के लोग सत्ता के लिए व्याकुल'

आगे मीडिया से बात करते हुए नितिन नवीन ने हेमंत सोरेन के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी घेरा. कहा कि यह दिख रहा है कि ये जो  इंडिया गठबंधन के लोग हैं किस प्रकार सत्ता के लिए व्याकुल हैं. एक मुख्यमंत्री जेल के अंदर रहकर मुख्यमंत्री बना हुआ है और एक जेल से निकलकर बेल पर आते ही मुख्यमंत्री बनना चाह रहा है. एक चार्जशीटेड व्यक्ति भी बेचैन है कि मैं मुख्यमंत्री बन जाऊं. नितिन नवीन के बयान से सियासी पारा बढ़ गया है.

बता दें कि बीते बुधवार को चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद अब माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे. ईडी ने 31 मार्च को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, लेकिन उससे पहले ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बीते 28 जून को हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है और वह जेल से बाहर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Bridge Collapse: बिहार में अब नहीं गिरेंगे पुल-पुलिया! सजग हुई नीतीश सरकार, उठाए जाएंगे ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget