एक्सप्लोरर

बक्सर के डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों का घूस लेते वीडियो वायरल, महकमे में मचा हड़कंप

Dumraon Subdivision Hospital: त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्चस्तरीय जांच गठित का कर दी गई है. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Buxar News: बिहार में भ्रष्टाचार और सरकारी कर्मियों की अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इन प्रयासों के बावजूद इन मामलों में वृद्धि देखने को मिलती है. हाल ही में बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल से एक ताजा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को दंपति से घूस लेते देखा जा सकता है. 

स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों से पैसे की मांग की

घटना डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के प्रसव वार्ड की है, जहां एक गरीब महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची थी. डिलीवरी सफलतापूर्वक कराई गई, लेकिन इसके बाद अस्पताल की कुछ महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला के परिजनों से पैसे की मांग की. जानकारी के अनुसार, महिलाकर्मियों ने चार सौ रुपये की मांग की, लेकिन जब परिजनों ने दो सौ रुपये दिए, तो महिलाकर्मी ने दबंगई से पैसे टेबल पर फेंकते हुए कहा कि इतने में नहीं होगा. इसके बाद और पैसे लाने की बात कही. 

इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला स्वास्थ्यकर्मी पैसे लेकर उन्हें फेंक रही हैं और परिजनों से ज्यादा पैसे लाने की मांग कर रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही बक्सर जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया.

हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता, लेकिन मामला संज्ञान में आते ही बक्सर के सिविल सर्जन शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह घटना मेरे संज्ञान में आई है और इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के लिए टीम बना दी गई है. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्वास्थ्य विभाग की छवि को सुधारा जा सके.

मामले को लेकर क्या बोले सिविल सर्जन

बक्सर सिविल सर्जन शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने कहा कि "इस तरह की घटना सभी के लिए बहुत गंभीर है और हम इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे. दोषी पाए जाने पर उन्हें दंडित किया जाएगा, ताकि ऐसे कृत्य भविष्य में न हों और लोगों का विश्वास स्वास्थ्य विभाग पर बना रहे. ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

ये भी पढ़ेंः ‘बिहार में तेजस्वी यादव की पार्टी का सूपड़ा साफ होना तय’ JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget