एक्सप्लोरर

‘बिहार में तेजस्वी यादव की पार्टी का सूपड़ा साफ होना तय’ JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने किया बड़ा दावा

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली में जीत के बाद NDA और इंडी गठबंधन के नेताओं में जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इसी बीच राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार चुनाव में 225 सीटें जीतने का दावा किया.

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद जीत दर्ज की है. जिसके बाद जहां एक तरफ एनडीए के नेता बिहार में बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं वो कह रहे हैं कि दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है. दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि बिहार पर दिल्ली की जीत का कोई असर नहीं पड़ेगा, यहां की परिस्थितियां अलग है. फिलहाल दोनों गठबंधन दलों में जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में जनता दल (यूनाइटेड) नेता राजीव रंजन प्रसाद की प्रतिक्रिया आई है.

 राजीव रंजन प्रसाद ने क्या कहा?

एएनआई से बातचीत के दौरान जदयू नेता ने कहा कि बिहार का समीकरण और बिहार की जमीनी स्थितियां निसंदेह देश के दूसरे राज्यों से अलग हैं. हर राज्य की परिस्थिति अलग होती है, लेकिन सबसे बड़ी जो सच्चाई है कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ होना तय है. लोकसभा चुनाव में हमने बिहार में 30 सीटें जीती हैं. उपचुनाव में भी चारों की चारों सीटें एनडीए ने जीती हैं. जबकि आरजेडी और उनके साथी दलों की वहां सिटिंग थी फिर भी वहां वे अपनी प्रतिष्ठा नहीं बचा पाए. 

 

‘2025 में 225 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य’

जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने दावा करते हुए कहा कि दरअसल 2010 से बेहतर हालात आज एनडीए के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तैयार हैं. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जो हमने 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है उसे हासिल करने में हमें कोई कठिनाई नहीं होगी. हर सूरत में हम इतनी सीटें हासिल करने की स्थिति में हैं. जनता का आशीर्वाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है और एनडीए को इसका लाभ मिलेगा. वहीं जदयू नेता केसी त्यागी भी बिहार में एनडीए की जीत का दावा कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में इलेक्शन नहीं, सलेक्शन होगा.

यह भी पढ़ें: Bihar: JDU नेता केसी त्यागी ने इंडिया गठबंधन पर बोला हमला, कहा- ‘यह केवल गलाकाट...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget