एक्सप्लोरर

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से की 214 एमटी ऑक्सीजन देने की मांग, हरसंभव मदद का मिला भरोसा

मंगल पांडेय ने कहा कि बुधवार को फिर केंद्र से पांच लीटर के 92 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं. वहीं पूर्व में राज्य के विभिन्न अस्पतालों एवं जिला स्वास्थ्य समिति को पांच लीटर के 2430 और 10 लीटर के 1500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए हैं.

पटनाः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन के साथ बुधवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में मंगल पांडेय ने बिहार में ऑक्सीजन कोटा को बढ़ाने के लिए आग्रह किया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार को 214 एमटी ऑक्सीजन देने की मांग की. कोरोना की स्थिति को देखते हुए उन्होंने ‘डी’ एवं ‘बी’ टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन फ्लोमीटर, ऑक्सीजन मास्क के लिए भी कहा. 

मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग एवं स्वयं के संसाधनों से राज्य सरकार कोरोना मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए लगातार संसाधनों में बढ़ोतरी कर रही है. बिहार में दवा, उपकरण, ऑक्सीजन और अन्य जरूरी सामग्री राज्य को उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्द्धन का राज्य की ओर से आभार व्यक्त किया. इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार राज्य को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

केंद्र से मिले पांच लीटर के 92 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

मंगल पांडेय ने कहा कि बुधवार को फिर केंद्र से पांच लीटर के 92 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं. वहीं पूर्व में राज्य के विभिन्न अस्पतालों एवं जिला स्वास्थ्य समिति को पांच लीटर के 2430 और 10 लीटर के 1500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए हैं. राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों एवं जिला अस्पतालों में लगभग 909 बाइपैप मशीन बीते महीने में उपलब्ध कराए गए हैं. बुधवार को 18 साल से उपर वाले लोगों के लिए और छह लाख 14 हजार वैक्सीन की डोज पटना पहुंची है. इसमें पांच लाख कोविशील्ड और एक लाख 14 हजार कोवैक्सीन है.

सरकार के प्रयासों और लोगों के सहयोग व जागरूकता से स्वास्थ्य विभाग कोरोना को मात देने की दिशा में सफल हो रहा है. रिकवरी रेट में भी लगातार इजाफा हो रहा है. पांच दिनों से राज्य में कोरोना के जो आंकड़े आए हैं, वह राज्य के लिए सुखद संदेश है. मंगल पांडेय में राज्यवासियों से अपील कर कहा कि वे लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें ताकि कोरोना को भगाने में सरकार को सफलता मिल सके. साथ ही सही समय पर कोरोना टीका का दूसरा डोज भी लें, ताकि शरीर में एंटीबॉडी कोरोना से लड़ने के लिए बन सके.

यह भी पढ़ें- 

आराः गेसिंग अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 11 धंधेबाज गिरफ्तार; आठ जवानों को SP ने किया सस्पेंड

Live आए पप्पू यादव के बेटे सार्थक, कहा- पिता की गलती यही कि उन्होंने एंबुलेंस का मुद्दा उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal
Commodities Market में Copper की ज़बरदस्त Rally: 35% Jump और $12,000 का Level | Paisa Live
West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?
Trump Tariff: टैरिफ के चक्कर में अपने ही देश में घिरे ट्रंप, शुरू हुई बगावत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
ग्रेटर नोएडा: घने कोहरे से हादसा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं 15 से ज्यादा गाड़ियां
ग्रेटर नोएडा: घने कोहरे से हादसा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं 15 से ज्यादा गाड़ियां
ब्रिटेन से पाकिस्तान तक पहुंचा H3N2 'सुपर फ्लू' का खतरनाक स्ट्रेन, इससे भारत को कितना खतरा?
ब्रिटेन से पाकिस्तान तक पहुंचा H3N2 'सुपर फ्लू' का खतरनाक स्ट्रेन, इससे भारत को कितना खतरा?
IPL में नौकरी करने के लिए कहां मिलती है डिटेल, कितनी योग्यता होनी बेहद जरूरी?
IPL में नौकरी करने के लिए कहां मिलती है डिटेल, कितनी योग्यता होनी बेहद जरूरी?
Embed widget