एक्सप्लोरर

Nalanda Violence: हनुमान जयंती पर मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु, अब भी शहर में लागू है धारा 144 और इंटरनेट पूरी तरह है बंद

Bihar Violence: हनुमान जयंती पर जिले में किसी भी तरह का जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी. इसके लिए प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश जारी किया गया है, ताकि शहर में शांति का माहौल कायम रहे.

Nalanda Violence: धारा 144 के बीच बिहारशरीफ (Bihar Sharif) के धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर (Dhaneshwar Ghat Hanuman Temple) में गुरुवार को श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे. इलाके में तनाव के देखते हुए मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दरअसल, धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर काफी प्राचीन है. यहां हनुमान जयंती पर विशेष ध्यान रखा जाता है. लिहाजा, यहां सुबह से ही भक्त पूजा करने पहुंचने लगे.

सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

गौरतलब है कि शुक्रवार को रामनवमी को लेकर निकाले गए शोभायात्रा के दौरान बिहार शरीफ में भारी बवाल हुआ था. घटना के दिन से अभी तक शहर में धारा 144 लागू है. इसके साथ ही शहर में इंटरनेट सेवा भी पूरी तरह से बंद है. शहर में जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि शहर में शांति का माहौल कायम रहे.

जुलूस और शोभायात्रा बैन

हालांकि, हनुमान जयंती पर जिले में किसी भी तरह का जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी. इसके लिए प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश जारी किया गया है. डीएम शशांक शुभंकर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सात बजे सुबह से दोपहर तीन बजे तक सभी प्रकार के दुकान खुली रहेंगी. गौरतलब है कि दोपहर तीन बजे के बाद धारा 144 को लेकर पुलिस की गाड़ी सड़क पर दौड़ने लगती है. 

अभी बंद रहेंगे सभी स्कूल कॉलेज

डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब भी शहर में अगले आदेश तक सभी कॉलेज, कोचिंग, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. आपको बता दें कि डीएम और एसपी प्रतिदिन हालात का जायजा लेने के लिए शहर का भ्रमण करने निकलते हैं. 

आरोपियों की धरपकड़ तेज

वहीं, घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है. शहर के लेहरी थाना, बिहार थाना और सोहसराय थाना में उपद्रवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही कई उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है. वहीं इस घटना के बाद एसआईटी की टीम भी गठित की गई, जो आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले के साथ-साथ बिहार से बाहर भी छापेमारी कर रही है. 

ये भी पढ़ें- Bihar Violence: अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा- 'लोगों को सीधा करना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को सलाह- 'हमें ऐसा मुख्यमंत्री दें जो...'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को दे दी यह सलाह
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget