एक्सप्लोरर

सीवान में मस्जिद के पास हनुमान भक्तों पर हमला, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

Hanuman Devotees: एक मस्जिद के पास दो समुदाय के कुछ लोगों में आपस में हाथापाई हुई है. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Siwan News: सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली गांव में रविवार को एक यज्ञ का प्रचार करने और चंदा इकठ्ठा करने जा रहे लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया. करीब 10 की संख्या में कुछ युवक बाइक से जब इजमाली मस्जिद के सामने से गुजर रहे थे, उसी समय स्थानीय लोगों से झड़प हो गई. इसका लाइव वीडियो भी मौजूद है.

मस्जिद के पास दो समुदाय में झड़प

वीडियो में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि एक मस्जिद के पास दोनों समुदाय के कुछ लोग आपस में हाथापाई कर रहे हैं. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पड़ोसी जिले गोपालगंज के रहने वाले कुछ लोग 20 मार्च को होने जा रहे पचरूखी यज्ञ को लेकर प्रचार प्रसार और सहयोग राशि कलेक्शन के लिए निकले हुए थे, इसी बीच जब इजमाली गांव की मस्जिद के आस-पास पहुंचे तो वहां पर कुछ लोगों से कहा सुनी हुई और फिर हाथापाई तक की नौबत आ गई.  

हनुमान भक्तों का आरोप है कि भगवा रंग देखकर एक धार्मिक स्थल से पथराव किया गया और चारों तरफ से घेराबंदी कर मारपीट की गR. हमले में गोपालगंज के बदरजीमी गांव के नीतीश चौहान गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए हथुआ सदर अस्पताल में ले जाया गया है.

मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी

हालांकि इस घटना के बाद सीवान सदर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़हरिया काफी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंच गए. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है, जिसमें यह बताया गया है कि घटना में एक व्यक्ति घायल है. वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है. अभी स्थिति सामान्य है. 

ये भी पढ़ें: Bhagalpur News: भागलपुर में पुलिस पर पथराव मामले में एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, 25 नामजद और 10 अज्ञात पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget