एक्सप्लोरर

Bihar Politics: I.N.D.I.A गठबंधन पर क्या बोल गए संतोष सुमन? कहा- 'फ्रैक्चर माइंडेड वाले लोग हैं, शेर का शिकार...'

Santosh Kumar Suman Statement: संतोष सुमन ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के लिए एक ही नाम है नरेंद्र मोदी. आने वाले समय में वही प्रधानमंत्री रहेंगे. सोमवार को संतोष सुमन मीडिया से बात कर रहे थे.

पटना'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) पर लगातार एनडीए के नेता हमलावर हैं. अब जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिंदुस्तानी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman) ने सोमवार (4 सितंबर) को कहा है कि एक व्यक्ति से लड़ने के लिए 'फ्रैक्चर माइंडेड' वाले लोग झुंड बनाए हैं. इन्हें तो डर सता रहा है.

मीडिया से बात करते हुए संतोष सुमन ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन को चुनौती के रूप में नहीं देखा जाए. खासकर वही लोग एक साथ आए हैं जो कभी कांग्रेस के खिलाफ उभरकर और कांग्रेस से टूट कर पार्टी बनाए थे. उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे यह लोग कांग्रेस के अंब्रेला (छाता) के भीतर फिट हो रहे हैं.

'नरेंद्र मोदी का डर इसलिए हुए इकट्ठा'

'इंडिया' गठबंधन को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि ये सब लोग इसलिए इकट्ठा हुए हैं कि इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डर है. वह डर इसलिए है कि अगर नरेंद्र मोदी को नहीं हटाए तो इन लोगों ने जो भ्रष्टाचार और जो गलत काम किया है उसमें पकड़े न जाएं. अगर पकड़े जाएंगे तो सजा होगी. इस डर से इन लोगों ने एक झुंड बना लिया है, लेकिन झुंड बनाकर कोई शेर का शिकार नहीं करता है.

पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के लिए एक ही नाम है नरेंद्र मोदी. आने वाले समय में वही प्रधानमंत्री रहेंगे. देश में 26 और 28 प्रधानमंत्री नहीं होने वाले हैं. 'इंडिया' गठबंधन में कोई प्रधानमंत्री के लायक नेता नहीं है. प्रधानमंत्री के लिए सिर्फ एक ही नाम है नरेंद्र मोदी जिनको जनता का आशीर्वाद प्राप्त है. देश ही नहीं विदेशों में भी प्रधानमंत्री की अलग पहचान है. कुछ दिन पहले अमेरिका ने सर्वे कराया था जिसमें लगभग 80% लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं, इसलिए कोई तुलना नहीं है.

स्टालिन के बयान पर क्या कहा?

सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर संतोष सुमन ने कहा कि यह लोग नीच मानसिकता के हैं. सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए. जिस धर्म से जो आता है उस धर्म को लोग मानते हैं, लेकिन किसी के धर्म के खिलाफ बोलना यह पूरी तरह अनुचित है. जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के लालू प्रसाद यादव को सठियाने वाले बयान पर कहा कि हम लालू यादव का सम्मान करते हैं. गोपाल मंडल को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'लालू यादव सठिया गए हैं…', JDU विधायक गोपाल मंडल के इस बयान पर RJD ने तंज कसते हुए दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget