एक्सप्लोरर

Road Accident: हाजीपुर में तेज रफ्तार गाड़ी ने पांच लोगों को रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने वाहन को किया आग के हवाले

Hajipur News: मामला हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग का है. सड़क दुर्घटना की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित किया.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में गुरुवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने एक युवक को धक्का (Hajipur News) मार दी. युवक को धक्का मार कर भाग रही गाड़ी को लोग पकड़ने के लिए पीछा कर रहे थे. इसी दौरान फिर गाड़ी ने सड़क किनारे एक दुकान में टक्कर मार दी और चार लोगों को जख्मी कर दिया. आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर ही गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में गाड़ी बुरी तरीके से जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई.

आक्रोशित लोग बाइक से कर रहे थे गाड़ी का पीछा

दरअसल, पूरा मामला हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग का है, जहां एक तेज रफ्तार गाड़ी हाजीपुर की ओर आ रही थी. इसी बीच चौकासन चौक से पहले गाड़ी ने एक युवक को धक्का मार दी और धक्का मार कर तेजी से भागने लगी. युवक के धक्का लगने के बाद ग्रामीण बाइक से गाड़ी का पीछा करने लगे. तेज रफ्तार से भाग रही गाड़ी ने एक बार फिर चौकासन चौक पर सड़क किनारे एक गुमटी में टक्कर मार दी और मौके पर खड़े लोगों को जख्मी कर दिया. इसके बाद आस-पास के लोग आक्रोशित हो गए. सड़क पर ही गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. मौके पर ही गाड़ी धू-धू जलकर खाक हो गई.

सड़क दुर्घटना में दो की हालत नाजुक

इस हादसे में कुल पांच लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. सभी का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के चौकासन चौक पर गाड़ी ने एक दुकान में टक्कर मारी थी, जिसमें 4 से 5 लोग जख्मी हुए हैं. मौके पर पहुंचकर हालात को काबू कर लिया गया है. इस मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी. पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढे़ं: Phulwari Sharif Horror: 'शिकायत करने गए तो पुलिस...', फुलवारी शरीफ दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों ने abp न्यूज़ को बताई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget