एक्सप्लोरर

Hajipur Firing: हाजीपुर में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, गोली लगने से 3 लोग जख्मी, PMCH रेफर

Hajipur News: घटना वैशाली थाना क्षेत्र के बेलका गांव की है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गोली लगने से प्रदीप राय, प्रमोद राय और मुकेश कुमार घायल हो गए.

हाजीपुर: छठ पूजा पर पटाखा फोड़ने के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. घटना वैशाली थाना क्षेत्र के बेलका गांव की है. दो पक्षों में लड़ाई के बाद बात फायरिंग तक पहुंच गई. इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. यह घटना रविवार (19 नवंबर) रात की है.

बताया जाता है कि रविवार को छठ घाट पर बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे. इसको लेकर विवाद हुआ था. यहां भी दोनों पक्ष भिड़े थे. इसके बाद रात में घर पर जब कोसी के लिए हाथी बैठाकर पूजा हो रही थी तो यहां भी बच्चों की ओर से पटाखा फोड़ा जा रहा था. एक पक्ष के दरवाजे पर चिंगारी गिरने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया. लाठी-डंड से लड़ाई और गाली-गलौज के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी. इसमें गोली लगने से प्रदीप राय, प्रमोद राय और मुकेश कुमार घायल हो गए.

गोली मारकर सभी हमलावर मौके से फरार

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन गोली मारने के बाद मौके से सभी हमलावर फरार हो गए थे. इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

इस मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि वैशाली थाना क्षेत्र के बेलका गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है. इसमें फायरिंग की गई है. फायरिंग की घटना में तीन लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था. यहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल स्थिति अभी सामान्य है.

यह भी पढ़ें- Lakhisarai: लखीसराय में छठ पूजा पर खूनी खेल, सनकी आशिक ने एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget