एक्सप्लोरर

Lakhisarai: लखीसराय में छठ पूजा पर खूनी खेल, सनकी आशिक ने एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत

Bihar Crime News: घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले की है. सभी घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में सोमवार (20 नवंबर) की सुबह छह लोगों पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें से तीन लोगों का पटना में और एक का लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये सभी एक ही परिवार के हैं. पीड़ित परिवार के घर से थोड़ी दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. ये सभी लोग छठ घाट से सुबह वाला अर्घ्य देकर लौट रहे थे. रास्ते में सनकी आशिक ने इस घटना को अंजाम दे दिया.

दो लोगों को हिरासत में लेकर ही रही पूछताछ

यह घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले के वार्ड नंबर 15 की है. सभी घायलों का इलाज पटना में चल रहा है. घायलों में मृतक दोनों भाइयों की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं. इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना में प्रयुक्त हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

प्रेम प्रसंग को लेकर दिया गया घटना को अंजाम

इस घटना को लेकर प्रेम प्रसंग का विवाद सामने आया है. मृतक चंदन और राजनंदन की मां ने बताया कि वह दुर्गा मंदिर में पूजा कर रही थीं. इसी दौरान उन्हें पता चला कि पंजाबी मोहल्ला में किसी ने गोली मार दी है. वह दौड़कर जा रही थीं तो घायलों को रिक्शा पर अस्पताल लाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि आशीष ने ही गोली मारी है. वह चाहता था कि हम अपनी बेटी उसे शादी के लिए दे दें. हम लोगों ने नहीं दिया तो आज यह घटना हो गई. इस मामले में थाना-पुलिस सब कुछ हो चुका था. 

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

इधर घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पंजाबी मोहल्ले के वार्ड नंबर 15 निवासी आशीष चौधरी ने फायरिंग की है. इसमें चंदन झा (31 साल) और राजनंदन झा (40 साल) की गोली लगने से मौत हो गई है. घटना में चंदन झा की पत्नी प्रीति देवी (35 साल), राजनंदन झा की पत्नी लवली देवी (38 साल) और शशिभूषण झा (60 साल) घायल हुए हैं. दोनों मृतकों की बहन दुर्गा कुमारी (24 साल) भी घायल है. पुलिस का कहना है कि आरोपित आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Sitamarhi Hooch Tragedy: सीतामढ़ी में 5 लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर, परिजनों ने कही शराब पीने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज

वीडियोज

आधुनिक Indian Army की ताकत देख कांप उठेगा चीन-पाकिस्तान ! | Indian Army | Breaking
Iran Protest :Trump ने तैयार कर लिया ईरान की बर्बादी का पूरा प्लान, मीटिंग में हो गई हमले की तैयारी!
America-Iran Tension: अमेरिका ने इमरजेंसी मीटिंग में हो गया कुछ बड़ा FINAL? | Trump | Khamenei
ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां, जानें कौन हैं इनके मालिक?
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां, जानें कौन हैं इनके मालिक?
Embed widget