एक्सप्लोरर

सेना के सामान की आड़ में नशे की तस्करी, BSF लिखे बक्सों से करोड़ों का गांजा बरामद

जंदाहा में पुलिस ने एक ट्रक लॉरी को रोका. ट्रक पर Mover & Packers का पैकिंग सामान लदा था. बड़े बड़े बक्सों पर BSF लिखा हुआ था, पुलिस को शक हुआ,लेकिन सेना और सैनिको के सामान को लेकर पुलिस संकोच में थी.

हाजीपुर : वैशाली से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मूवर्स एंड पैकर्स (Mover & Packers) की ट्रक लॉरी और ट्रक में सैनिको के सामान के आड़ में नशे की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है. दरअसल वैशाली पुलिस को खबर मिली थी की नशे की बड़ी खेप गुजरने वाली है. थानों को अलर्ट किया गया और NH पर तलाशी शुरू हो गई.

जंदाहा में पुलिस ने एक ट्रक लॉरी को रोका. ट्रक पर Mover & Packers का पैकिंग सामान लदा था. बड़े बड़े बक्सों पर BSF लिखा हुआ था, पुलिस को शक हुआ,लेकिन सेना और सैनिको के सामान को लेकर पुलिस संकोच में थी.

देर रात मजिस्ट्रेट को बुलाया गया और बक्सों की तलाशी ली गई. बक्से खुले तो बक्सों से गांजे की बड़ी खेप निकलने लगी.15 बड़े बड़े बक्सों और 2 कैरेट गांजे से भरे मिले. लगभग 809 किलो बरामद गांजा की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.

ट्रक से बरामद कागजातों और गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया की गांजे की ये बड़ी खेप अगरतल्ला से बरेली जा रही थी. नशे की इस बड़ी खेप और तैयारियों को देख पुलिस ने कहा की नशे का ये कंसाइनमेंट किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है और पुलिस सिंडिकेट की जड़ो की तलाश करेगी.

मौके पर मौजूद महुआ के एसडीपीओ ने कहा Mover & Packers की पैकिंग सामान में सैनिको का सामान दिखाया जा रहा था. लेकिन शक के आधार पर जब एक ट्रंक को खोला गया तो गंजे जैसा सामान लगा. मजिस्ट्रेट को बुला कर उनके आने के बाद विडिओग्राफी करा कर जप्ती की गई है.15 ट्रंक में और 2 कैरेट में गांजा मिला है. 8 क्विंटल 9 KG मिले इन गांजों की कीमत करोड़ो में जा सकती है. ट्रक अगरतल्ला से बरेली जा रही थी.एक ड्राइवर की अरेस्टिंग हुई है.देखने में जितनी बड़ी मात्रा है उससे लगता है किसी बड़े सिंडिकेट का हाथ है इन सबके पीछे. पुलिस तफ्तीस में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget