एक्सप्लोरर

रिया की 'औकात' खोजने वाले पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, 'VRS का सुशांत केस से कोई लेनादेना नहीं'

गुप्तेश्वर पांडे ने आज राजनीति में आने के सवाल पर अपने पत्ते नहीं खोले और साफ कहा कि मैंने अभी तक कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन नहीं की है. साथ ही उन्होंने सवाल पूछा कि मैंने कब कहा कि मैं राजनीति में आ रहा हूं.

पटनाः बिहार के सेवानिवृत डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है, ये मेरा अधिकार है. दो महीने से मेरा जीना मुश्किल हो गया था और हर रोज़ इस्तीफे को लेकर फ़ोन आ रहे थे. लोग खबर चला रहे थे लेकिन मैंने इस पर कुछ नहीं कहा.

मुझ पर कोई पूर्वाग्रह का आरोप नहीं- गुप्तेश्वर पांडे गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मैंने 34 साल की सेवा अवधि पूरी की है और इस अवधि में किसी भी दल का कोई नेता या पार्टी मुझ पर पूर्वाग्रह का आरोप लगा नहीं सकता. आज तक किसी ने मेरी निष्पक्षता पर उंगली नही उठाई है, मैंने सभी का काम किया है. किसी अपराधी के साथ कोई समझौता नही किया, सब पर कहर बन कर टूटा. मैंने 50 से अधिक मुठभेड़ की हैं और कोई नही कह सकता मैने किसी निर्दोष के साथ कुछ गलत किया हो.

मेरे वीआरएस का सुशांत मामले से कोई लेना-देना नहीं-गुप्तेश्वर पांडे गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि कई लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं. सुशांत मामले से जोड़कर लोग देख रहे हैं. मेरे वीआरएस से सुशांत मामले का कोई लेना देना नहीं है. मैंने सुशांत के निराश और हताश पिता की मदद की लेकिन मेरी सीबीआई की अनुशंसा पर भी सवाल उठे, जो सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहरा दिया. हमने हंगामा तब किया जब हमारी पुलिस के साथ गलत हुआ. मैंने सुशांत के इंसाफ के लिये लड़ाई लड़ी. लोग कह रहे हैं कि मैने सुशांत के मामले को उठाया, उसे लोग राजनीति से जोड़ रहे हैं जो गलत है.

रिया की औकात वाले बयान पर बोले रिया चक्रवर्ती की औकात बताने वाले बयान पर गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मेरी कोई गलत भावना नहीं थी और शब्दों के चयन में कुछ गलती हुई, हालांकि अपने बयान पर मैं खेद जता चुका हूं. मेरी मंशा सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों को इंसाफ दिलाने की रही.

राजनीति में आने के सवाल पर ये कहा गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मैंने कब कहा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं, समाज की सेवा करने के लिए राजनीति ही सिर्फ एक माध्यम नहीं है. मैंने अभी कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन नहीं की है और अगर करूंगा तो सबको इसकी जानकारी दी जाएगी. लोकसभा चुनाव को लेकर हालांकि उन्होंने कहा कि अगर वो खुद को इस लायक समझेंगे तो इस पर विचार किया जाएगा.

रिया चक्रवर्ती के वकील ने वीआरएस पर सवाल उठाए सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस लिया है. उनके वीआरएस को बिहार और केंद्र सरकार ने स्वीकार भी कर लिया है. इस पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने बयान जारी किया और वीआरएस लेने पर सवाल उठाए. जिस पर गुप्तेश्वर पांडे ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि उनके वीआरएस से सुशांत सिंह राजपूत केस का कोई लेना-देना नहीं है.

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बयान जारी कर कहा था,"बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे की वीआरएस रिक्वेस्ट को बिहार सरकार और केंद्र सरकार ने 24 घंटे के अंदर अनुमोदन दे दिया, जिस तरह बिहार सरकार ने रिया के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को सीबीआई को ट्रांसफर किया था और केंद्र ने इसे स्वीकार कर लिया था. यह सुशांत के साथ न्याय नहीं बल्कि गुप्तेश्वर पांडे के लिए न्याय हुआ है."

गुप्तेश्वर पांडे ने दिया जवाब गुप्तेश्वर पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी नेता ने उनकी निष्पक्षता पर सवाल नहीं उठाया है. जबतक रहा हर जाति, धर्म और समाज के लिए निष्पक्षता से काम किया. उन्होंने कहा,"सुशांत सिंह राजपूत केस से मेरे वीआरएस से कोई लेना-देना नहीं है. सुशांत के साथ जो भी मुंबई में हुआ. उनका बूढ़ा-बीमार-लाचार पिता यहां बिहार में रहते हैं. वह मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल से हताश और निराश थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget