एक्सप्लोरर

गोपालगंजः दूल्हे का कांपने लगा हाथ तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बारातियों को बनाया बंधक

कुचायकोट थाने के एक गांव से उत्तर प्रदेश गई बारातियों को दुल्हन के बिना ही लौटना पड़ा वापस.शनिवार को दिन भर बनाए रखा था बंधक, पुलिस और ग्राम प्रधान की पहल पर सबको छोड़ा गया.

गोपालगंज: जिले के कुचायकोट थाने के एक गांव से उत्तर प्रदेश गई बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि दूल्हा सहित 15 लोगों को उत्तर प्रदेश में ही बंधक बना लिया गया. बंधक बनाए जाने की खबर के बाद यह मामला शनिवार को थाने पहुंचा जिसके बाद किसी तरह इसे सुलझाया गया.

बताया जाता है कि बारात पहुंचने के बाद रस्म किए जा रहे थे. जब सिंदूर दान की बारी आई तो लड़की पक्ष ने यह कहा कि दूल्हे का हाथ कांप रहा है. इसके बाद दुल्हन ने लड़के पर बीमारी का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया. लोग कुछ समझ पाते इससे पहले दूल्हा समेत वर पक्ष को बंधक बना लिया.

उत्तर प्रदेश के तरेया सुजान में गई थी बारात

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के एक गांव से सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के एक गांव में बारात गई थी. शुक्रवार की रात शादी हो रही थी. इतना ही बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि हाथ कांपने के बाद दूल्हा बेहोश भी हो गया था.

दूल्हा सहित 15 बारातियों को बनाया बंधक

वहीं, दूसरी ओर शादी से इनकार करने के बाद गांव के भी कई लोग जुट गए. हालांकि शादी से पहले कपड़ा, आभूषण सब लड़की को चढ़ चुका था. वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता और भाई समेत 15 बारातियों को पास के स्कूल में शनिवार को पूरे दिन बंधक बनाए रखा.

लौटाना पड़ा सामान, देना पड़ा शादी का खर्च

इधर, लड़की के परिजनों ने उपहार स्वरूप दिए कीमती गहने, सामान, रुपये और बारात का खर्च वापस लिया. पुलिस और स्थानीय ग्राम प्रधान अरविंद कुमार की पहल पर शनिवार की शाम करीब पांच बजे वर पक्ष के परिजनों को छोड़ा गया.

यह भी पढे़ं-

बिहारः मुजफ्फरपुर में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान से घर लौट रहा था व्यवसायी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget