एक्सप्लोरर

Bihar Government Jobs 2024: बिहार विधानसभा में इतने पदों पर निकली बहाली, मैट्रिक पास वालों के लिए भी मौका

Bihar Government Jobs: विधानसभा द्वारा निकाली गई बहाली  की विशेष जानकारी के लिए वेबसाइट http://vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर डिटेल देख सकते हैं.

पटना: शिक्षा विभाग में बंपर बहाली के बाद अब बिहार विधानसभा में भी नौकरी के लिए सुनहरा अवसर मौका है. बिहार विधानसभा में चार कैटेगरी के लिए 193 पदों पर बहाली निकली है. मैट्रिक से लेकर इंटरमीडिएट पास वाले अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2024 है. सबसे खास बात यह है कि सभी कैटेगरी में जो बहाली निकली है उसमें जाति आधारित गणना की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण की सीमा निर्धारित की गई है.

डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कुल 40 पद हैं. हालांकि यह भी कहा गया है कि पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है. इसके लिए 25500 से 81000 का वेतनमान निर्धारित किया गया है. इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए पहले परीक्षा ली जाएगी और कट ऑफ मार्क्स आदि के बाद रिजल्ट आएगा. विज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इंटरमीडिएट या समकक्ष तथा कंप्यूटर में 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा होना चाहिए. इसके साथ कंप्यूटर में मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.

सुरक्षा प्रहरी के लिए 80 पदों पर होगी भर्ती

बिहार विधानसभा में सुरक्षा प्रहरी के लिए सबसे अधिक बहाली निकली है. इसके लिए 80 पद हैं. वेतनमान 21700 से 69100 है. सुरक्षा प्रहरी के लिए इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है. परंतु इसके लिए भी दक्षता परीक्षा ली जाएगी साथ ही शारीरिक मापदंड के साथ 5 और 6 मिनट के बीच एक मील यानी 1.6 किलोमीटर का दौड़ निकालना आवश्यक है.

बिहार विधानसभा में चालक भर्ती के लिए 9 पद

बिहार विधानसभा में चालक की भी बहाली निकली गई है. इसके लिए नौ पद हैं. चालक का वेतनमान 19900 से 63200 है. चालक की बहाली में इच्छुक अभ्यर्थियों को मैट्रिक पास होना अनिवार्य है. गाड़ी के लाइसेंस के प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए भी दक्षता परीक्षा अनिवार्य है.

इसके साथ ही बिहार विधानसभा में कार्यालय परिचारी यानी चपरासी के 54 पद खाली हैं. वेतनमान 18000 से 56900 है. कार्यालय परिचारी के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है. इसके लिए दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी. वाहन चालक और कार्यालय परिचारी पद के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा तो वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए चालक में एक पद और कार्यालय परिचारी के लिए दो पद रहेंगे.

सभी पदों के लिए जातीय, आवासीय, योग्यता एवं सभी प्रमाण पत्रों के साथ अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विधानसभा द्वारा निकाली गई बहाली  की विशेष जानकारी के लिए वेबसाइट http://vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर डिटेल देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: 'जो केके पाठक का विरोध कर रहे वो...', जीतन राम मांझी का एक और नया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget