एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: सरकार ने माना बिहार में शराब से हुई 25 मौतें, अब तक 12 गिरफ्तार, DGP ने दी बड़ी जानकारी

Bihar Hooch Tragedy: डीजीपी ने पुष्टि कर दी है कि सीवान में 20 और छपरा में पांच लोगों की जान गई है. जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.

DGP Alok Raj on Bihar Hooch Tragedy: बिहार के सीवान और छपरा में जहरीली शराब से 25 मौतें हुई हैं. सरकार ने यह मान लिया है. आधिकारिक रूप से यह आंकड़ा बताया गया है. गुरुवार (17 अक्टूबर) को मीडिया से बात करते हुए बिहार के डीजीपी आलोक राज ने इस घटना को लेकर कहा कि निश्चित तौर पर चूक हुई है. जिन लोगों की संलिप्तता है उन पर कार्रवाई की जाएगी.

सीवान में 20 तो छपरा में पांच मौतें

इसके साथ ही डीजीपी ने पुष्टि कर दी है कि सीवान में 20 और छपरा में पांच लोगों की जान गई है. डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने यह भी कहा कि इन माफिया पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. निर्माण, भंडारण, सप्लाई करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. पटना से मद्य निषेध विभाग के सचिव और मद्य निषेध विभाग के पुलिस अधीक्षक को भी क्षेत्र में भेजा गया है. इन लोगों को निर्देश दिया गया है कि समस्याओं को देखें और एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि सब पर कार्रवाई हो सके.

जांच के लिए एसआईटी का किया गया गठन

डीजीपी आलोक राज ने कहा कि जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इस सवाल पर कि पर्व-त्योहार के दौरान इस तरीके की घटना हो रही है तो उन्होंने चूक होने की बात को स्वीकार कर लिया. कहा कि जिन लोगों के कारण यह चूक हो रही है उन्हें चिह्नित कर उचित कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश दिया गया है कि कार्रवाई की जाए. जो दोषी हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा.

बता दें कि जहरीली शराब से छपरा और सीवान में हुई मौतों को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि जेडीयू के लोग ही शराब की होम डिलीवरी करवा रहे हैं. वहीं सत्ता पक्ष के नेता आरजेडी पर आरोप लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सीवान-छपरा शराबकांड के लिए RJD जिम्मेदार? BJP के साथ JDU का भी हमला, उठा सियासी तूफान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget