एक्सप्लोरर

Govardhan Mahotsav: 'MY' समीकरण में सेंध लगाने की तैयारी में बीजेपी, यदुवंशी समाज के हजारों लोग आज लेंगे सदस्यता

Bihar News: बीजेपी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि यादवों में कंस भी थे और भगवान कृष्ण भी थे. आज के कृष्ण का साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ है.

पटना: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का वक्त नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे कार्यक्रमों के जरिए पार्टियां अपनी तैयारी को भी दिखा रही हैं. राजधानी पटना में आज मंगलवार (14 नवंबर) को बीजेपी एक कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत का एहसास कराने जा रही है. बीजेपी गोवर्धन पूजा पर 14 नवंबर को पटना में मिलन समारोह आयोजित कर रही है, जिसमें दावा किया गया है कि यदुवंशी समाज के 21 हजार लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

दरअसल, बिहार में बीजेपी की नजर यादव मतदाताओं पर है. भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे में आरजेडी के वोट बैंक मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंध लगाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने सोमवार (13 नवंबर) को बताया कि इस मिलन समारोह में 21 से 22 हजार से ज्यादा यदुवंशियों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा. फिलहाल 21 से 22 हजार यदुवंशियों की सदस्यता ग्रहण करने की सूची तैयार हो चुकी है, हालांकि इसकी संख्या बढ़ भी सकती है.

आगे उन्होंने कहा कि आज यदुवंशी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने भविष्य को सुरक्षित पाते हैं. विरोधी दल जिस तरह इन दिनों सनातन समाज पर प्रहार कर रहे हैं आज यादव जाति के लोग ऐसे दलों से खफा हैं. आज यादव जाति में 70 प्रतिशत से अधिक लोग मांस, मछली नहीं खाते हैं और तुलसी माला लेकर चलते हैं. उनके विषय में इससे ज्यादा सनातन और धार्मिक होने का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है.

'बीजेपी ने कभी जातियों को लेकर नहीं की ब्रांडिंग'

नवल किशोर यादव ने कहा कि सनातन के जरिए हिंदुओं को मजबूत और सशक्त करने के लिए यादव आगे बढ़ चुके हैं. जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पहाड़ को हाथों में उठाया था, आज यदुवंशी अपनी हथेली पर बीजेपी को उठाने को लेकर तैयार हैं. बीजेपी ने कभी जातियों को लेकर ब्रांडिंग नहीं की है. यदुवंशियों का साथ बीजेपी को हर चुनाव में मिला है. यादवों में कंस भी थे और भगवान कृष्ण भी थे. आज के कृष्ण का साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ है.

यह भी पढ़ें- Land For Job Scam: लालू परिवार पर कैसे कसता जा रहा ईडी का शिकंजा? 'AK' को लेकर सुशील कुमार मोदी का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget