एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत, ईंट-भट्ठा के लिए खोदा गया था गड्ढा

Children Died: घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शवों को सौंपने से इनकार कर दिया. ईंट-भट्ट को बंद करते हुए संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की.

गोपालगंज में मंगलवार को ईंट-भट्ठा के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. दोनों सगे भाई-बहन थे. घटना नगर थाना क्षेत्र के कररिया पूरब टोला की है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और ईंट भट्ठा संचालक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे बच्चे

मृतक बच्चों की पहचान सिपाही लाल प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्र राजन कुमार और सात वर्षीय बच्ची सिंपल कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार बच्चे मंगलवार की देर शाम खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे. आबादी के बीचो-बीच राजेंद्र सिंह का चिमनी है. ईंट-भट्ठा के लिए गड्ढा खोदा गया था. गड्ढा पानी से भर गया था, जिसमें गिरकर डूबने से दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. 

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शवों को सौंपने से इनकार कर दिया और ईंट-भट्ट को बंद करते हुए संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की. घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अनिल कुमार, नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे. एसडीएम ने परिजनों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया, इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. 

मामले को लेकर एसडीएम ने क्या कहा?

एसडीएम ने कहा कि राजेंद्र सिंह का मोहल्ले में ही चिमनी था. अवैध तरीके से मिट्टी की कटाई कर गड्ढा बनाया गया था, जिसमें डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है. एसडीएम ने कहा कि मामले में जांच कर कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी. सभी ईट-भट्ठा संचालकों को आबादी के बीच बने गड्ढे से भरे पानी को तत्काल भरने का निर्देश दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: पटना में झमाझम बारिश हुई, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 20 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget