एक्सप्लोरर

Gopalganj Crime: गोपालगंज के रिटायर्ड फौजी की हत्या मामले में DIG ने की जांच, SIT ने यूपी-बिहार के संदिग्धों को उठाया

Gopalganj Crime: गोपालगंज में डीआइजी ने हत्या मामले में सीसीटीवी देखा और चश्मदीदों से घटना के बारे में जानकारी ली. मृतक सतेंद्र सिंह के परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की और कई बिंदुओं पर जानकारी ली.

Gopalganj News: गोपालगंज मीरगंज शहर में दिन-दहाड़े हुए रिटायर्ड फौजी सतेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या और टाइल्स व्यवसायी नयन प्रसाद पर हमले के मामले की हाइ लेवल जांच शुरू हो गई है. सोमवार को सारण रेंज के डीआइजी निलेश कुमार वर्मा ने जांच की. घटनास्थल पर जांच के बाद डीआइजी ने पुलिस अधिकारियों को कई बिंदु पर काम करने के निर्देश दिए. डीआइजी के साथ एसपी अवधेश दीक्षित, एसडीपीओ हथुआ आनंद मोहन गुप्ता और मीरगंज थाने की पुलिस टीम मौजूद रही.

हत्या मामले में चल रही है पूछताछ

डीआइजी ने सीसीटीवी भी देखा और चश्मदीदों से घटना के बारे में जानकारी ली. मृतक सतेंद्र सिंह के परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की और कई सारे बिंदुओं पर जानकारी ली. उधर, वारदात के दूसरे दिन सीवान व गोपालगंज पुलिस टीम की बनी संयुक्त एसआइटी ने सीवान, मीरगंज और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के देवरिया समेत अपराधियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसआइटी ने पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है, जिनसे हत्या के बारे में पूछताछ चल रही है.

वहीं, दूसरी तरफ मीरगंज थाने की पुलिस ने इस मामले में नामजद और अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में किन-किन लोगों अभियुक्त बनाया गया है और हत्या की वजह क्या है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा. वहीं, अब तक की जांच में जमीन का विवाद सामने आया है.

टाइल्स व्यवसायी नयन प्रसाद का सीवान के बड़हरिया में जमीन को लेकर विवाद था. सूत्र बताते हैं कि नयन प्रसाद ने विवादित जमीन खरीदी और उसी को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था. वारदात के पीछे जमीन के अलावा अन्य बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि एसआइटी लगातार छापेमारी कर रही है. यूपी-बिहार में अपराधियों के ठिकानों पर चल रही छापेमारी में पुलिस को कई सारे इनपुट मिले हैं, जिसके आधार पर जांच चल रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया जाएगा.

गोलीकांड में घायल टाइल्स व्यवसायी नयन प्रसाद को सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. परिजन उन्हें गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है. हालांकि एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस की एक टीम भी गोरखपुर में घायल व्यवसायी का फर्दबयान दर्ज करने के लिए भेजी जा रही है.

मीरगंज शहर में दिन-दहाड़े हुइ रिटायर्ड फौजी सतेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या और टाइल्स व्यवसायी की दुकान पर हमले के बाद कारोबारी दहशत में हैं. कारोबारियों का कहना है कि कब कौन अपराधियों के गोली का शिकार हो जाएगा, कहना मुश्किल है. कानून-व्यवस्था लचर होने की वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. मीरगंज में यह कोई पहली अपराधिक वारदात नहीं है.

 क्या है गोली कांड का पूरा मामला? 

दो फरवरी को बाइक सवार अपराधियों ने मीरगंज थाने के मीरगंज शहर में टाइल्स व्यवसायी नयन प्रसाद की दुकान में घुसकर फायरिंग की. फायरिंग में वृंदावन के निवासी पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई रिटायर्ड फौजी सतेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि टाइल्स व्यवसायी नयन प्रसाद गोली लगने से घायल हो गए. दो अपराधी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के इरादे से दुकान में पहुंचे थें. बाइक सवार दोनों अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद हवाई फायरिंग की और थावे की तरफ फरार हो गए. पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः शादी के वक्त ही एसआई ने नई नवेली बीवी को मारा थप्पड़, कांस्टेबल पत्नी को आया गुस्सा और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget