एक्सप्लोरर

Gopalganj News: गोपालगंज में स्कूल यूनिफॉर्म के बिना परीक्षा देने पहुंच गए छात्र, प्रिंसिपल ने 150 बच्चों को दी ये 'सजा'

School Uniform: गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड के रघुआ जमसड़ स्थित इंटर कॉलेज में छात्र 10वीं की छमाही परीक्षा देने आए थे. नाराज छात्रों ने विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया.

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में स्वामी प्रकाशानंद माध्यमिक सह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बिना यूनिफॉर्म के परीक्षा देने पहुंचे 150 छात्रों को प्रिंसिपल ने परीक्षा से वंचित करते हुए स्कूल कैंपस से बाहर निकाल दिया. उचकागांव प्रखंड के रघुआ जमसड़ स्थित इंटर कॉलेज में 10वीं के छात्रों को बाहर निकालने के बाद बवाल शुरू हो गया. नाराज छात्रों का कहना था कि बार-बार यूनिफॉर्म के लिए पैसे कहां से लाएं, अभिभावक एक से ज्यादा यूनिफॉर्म नहीं खरीदते हैं. 

स्कूल में बुलानी पड़ गई पुलिस

इधर, परीक्षा से वंचित किए जाने पर नाराज छात्रों ने विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. छात्र बिना यूनिफॉर्म के ही 10वीं की छमाही परीक्षा में शामिल करने के लिए मांग करने लगे. विद्यालय के बाहर छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानाध्यापक नंदलाल मांझी को पुलिस बुलानी पड़ी. उचकागांव थाने से पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाकर शांत कराया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, RCP सिंह जैसा हो… इस नारेबाजी पर आ गया JDU का जवाब, VIDEO

पहले दिन ही दी गई थी चेतावनी

वहीं छात्रों के हंगामा और प्रदर्शन किए जाने के कारण अफरा तफरी का माहौल रहा. प्रधानाध्यापक नंदलाल मांझी ने कहा कि किसी भी विद्यालय में अनुशासन जरूरी है. गुरुवार से परीक्षा ली जा रही है. पहले दिन ही यूनिफॉर्म में सभी छात्रों को आने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन अधिकतर छात्र बिना यूनिफॉर्म के ही आ गए थे. फिर भी गुरुवार को छात्रों का एग्जाम ले लिया गया था.

प्रिंसिपल ने कहा कि चेतावनी के बाद भी शुक्रवार को कई बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म के बिना ही आ गए. इसके चलते उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में एग्जाम से बाहर निकाला गया. उन्होंने कहा कि छात्र अगले दिन यूनिफॉर्म में आकर एग्जाम दे सकते हैं. वहीं जिस पेपर का एग्जाम छूट गया है, उसे एग्जाम समाप्ति के बाद उसके लिए दूसरी तिथि निकाली जाएगी, लेकिन स्कूल यूनिफॉर्म के बिना एग्जाम में बैठने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Explained: सीमांचल के सरकारी स्कूलों में आखिर कब से जारी है शुक्रवार की छुट्टी वाला 'नियम'? यहां जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget