एक्सप्लोरर

Gopalganj Murder: गोपालगंज में मछली व्यवसायी की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली, जांच के लिए SIT का गठन

Gopalganj Crime News: घटना फुलवरिया प्रखंड के श्रीपुर ओपी के लाढ़पुर गांव की है. रात के करीब दो बजे के आसपास की ये घटना बताई जा रही है. पुलिस जांच कर रही है.

गोपालगंज: बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे के पास सो रहे मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना फुलवरिया प्रखंड के श्रीपुर ओपी के लाढ़पुर गांव की है. मृतक की पहचान 39 वर्षीय ईश मोहम्मद मियां के रूप में की गई है. रविवार की रात हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है. जांच के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी का गठन किया है.

बथुआ बाजार में था मछली का व्यवसाय

परिजनों के मुताबिक ईश मोहम्मद मियां 10 साल से बथुआ बाजार में मछली का व्यवसाय करते थे. रविवार की रात मे ईश मोहम्मद मियां सो रहे थे. इसी बीच रात के करीब दो बजे के आसपास बदमाश पहुंचे और सिर में गोली मारकर फरार हो गए. ईश मोहम्मद मियां की पत्नी नूरजहां खातून का कहना है कि गोली चली तब पटाखे जैसी आवाज आई थी.

बताया गया कि रात में ही परिवार के लोग जाग गए और बाहर निकले तो देखा कि ईश मोहम्मद मियां की मौत हो गई है. अपराधियों ने सिर में गोली मारने के बाद चादर से चेहरे को ढक दिया था. रात में ही श्रीपुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की आशंका जाहिर की है. परिवार वालों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है. सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.

जांच के लिए एसआईटी का गठन

इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी में हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में पांच तेज तर्रार पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है. एसपी ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जाहिर की है.

यह भी पढ़ें- Gaya JDU News: जेडीयू की महिला प्रदेश सचिव ने अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget