एक्सप्लोरर

प्रेमी के सुसाइड की खबर सुनकर प्रेमिका ने भी की आत्महत्या, परिजनों ने एक ही चिता पर किया दाह संस्कार

दोनों प्रेमी बचपन से अच्छे दोस्त थे. बाद में उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन नहीं मानें, जिसके बाद उन्होंने अपनी जान दे दी.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से रविवार को हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है. मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां परिवार के बंदिशों की वजह से दो प्यार करने वालों ने जान दे दी. वहीं, जीते जी जिस परिवार वालों ने दो प्रेमियों को एक नहीं होने दिया, मरने के बाद उन्होंने ही दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया. घटना के बाद आसपास के कई गांवों में इसकी चर्चा हो रही है.

मिली जानकारी अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों बचपन के अच्छे दोस्त थे, फिर बाद में उन्हें प्यार हो गया. एक ही समुदाय के होने के बावजूद दोनों के घर वालों ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. ऐसे में युवक ने साल के पहले ही दिन जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

वहीं, जब 2 जनवरी को युवती को अपने प्रेमी के मौत की सूचना मिली तो उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इधर, एक साथ युवक-युवती की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण सकते में आ गए. हालांकि, बाद में दोनों के परिजनों ने दोनों के शव का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया. इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव के लोगों मामले में चुप्पी साध रखी है. कोई इस घटना पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

घटना के संबंध में पंचायत के मुखिया देवकुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी वहां के एक जनप्रतिनिधि से मिली. उन्हें पता चला है कि प्रेमी युगल की मौत के बाद उनके परिजनों ने दोनों का दाह संस्कार एक साथ कर दिया है. वहीं, स्थानीय सकरा थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. लेकिन वहां जाने के बाद किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. पुलिस अनुसंधान कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget