एक्सप्लोरर

Atiq Ashraf Shot: 'थोड़ी दूरी बनाकर रहिए... प्रयागराज में कांड हो चुका है', अतीक-अशरफ मर्डर पर पत्रकारों से बोले गिरिराज

Atiq Ahmed Murder: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को पटना पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अतीक हत्याकांड को लेकर बात कही.

पटना: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) शुक्रवार को पटना पहुंचे हुए थे. गिरिराज सिंह वहां मीडिया से बातचीत की. मीडिया से  बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रयागराज में कांड हो चुका है इसलिए थोड़ी दूरी बनाकर ही रहिए. ऐसा नहीं कि दंगाई आ जाए. वहीं. इस दौरान बागेश्वर धाम के कार्यक्रम को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर उन्होंने हमला बोला. उन्होंने कहा कि आयोजक पटना के गांधी मैदान में कार्यक्रम कराना चाहते थे लेकिन ये तुष्टिकरण करने वाली सरकार ने इजाजत नहीं दी.

पांच लाख से ज्यादा भीड़ जुटेगी- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि सत्ता के नशे में बाबा बागेश्वर को पटना के गांधी मैदान को दरबार लगाने के लिए नीतीश कुमार ने नहीं दिया. गांधी मैदान ईद, बकरीद मनाने, नमाज पढ़ने और उसके बाद पीएम मोदी को गाली देने के लिए दी जाती है. अब कार्यक्रम नौबतपुर में तरेत पाली में हो रहा है. नौबतपुर में नौबतपुर ही नहीं, पूरे विक्रम-पाली से लोग आएंगे. पांच लाख से कम की भीड़ नहीं होगी. एक सनातन समुद्र होगा. कोई विरोध करने वाला इस समुद्र के आगे नहीं ठहरेगा.

'बिहार में पीएफआई को संरक्षण देंगे'

वहीं, बजरंग दल पर बैन करने वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में बजरंग दल को बैन करने की बात करेंगे और पीएफआई को संरक्षण देंगे. बता दें कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ के सामने 13 से 17 मई तक अपना दरबार लगायेंगे. कार्यक्रम को लेकर यहां तैयारियां शुरू हो गई हैं.  तीन लाख वर्गफीट में कथा स्थल का निर्माण हो रहा है. 600 एकड़ जमीन आयोजन के लिए स्थानीय लोगों ने उपलब्ध कराया है.

ये भी पढ़ें: Caste Census in Bihar: 'यह होकर रहेगा...', जातीय गणना पर लगी अंतरिम रोक के बाद बोले लालू, बताया क्यों डरती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget