राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
प्रशांत किशोर शुक्रवार को जमुई पहुंचे थे. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने रंजनीश रंजन को प्रत्याशी बनाया है. यहीं पीके ने राजनाथ सिंह के एसआईआर वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बयान पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार (16 अक्टूबर, 2026) को प्रतिक्रिया देते हुए जमकर हमला किया है. राजनाथ सिंह की ओर से SIR पर की गई टिप्पणी पर पीके ने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं अपनी भूमिका ईमानदारी से नहीं निभाएंगी, तो विरोध-प्रदर्शन होगा.
उन्होंने कहा, "बात ज्ञानेश कुमार की नहीं, 8-10 वर्षों में चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगे हैं, चुनाव के संचालन से ऐसा प्रतीत होता है कि आयोग एकतरफा सत्तारूढ़ दल बीजेपी की मदद कर रहा है. शिक्षक-स्नातक चुनाव रविवार की जगह शुक्रवार को हो रहा है, ताकि मुस्लिम मतदाता कम भाग लें."
बता दें कि राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कहा, "ये लड़ाई चुनाव सुधार के लिए नहीं है, एसआईआर के लिए नहीं है, ज्ञानेश कुमार के लिए नहीं, बल्कि देश में अराजकता पैदा करके सत्ता हासिल करने की साजिश है."
यह भी पढ़ें- CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
जमुई पहुंचे थे प्रशांत किशोर
दरअसल बिहार में 23 अक्टूबर को आठ सीटों पर एमएलसी चुनाव है. प्रशांत किशोर की पार्टी सभी आठ सीटों पर लड़ रही है. पीके भी अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशांत किशोर जमुई पहुंचे थे. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने रजनीश रंजन को प्रत्याशी बनाया है.
'…तो इस चुनाव में एनडीए को हराइए'
इस मौके पर प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी को भी घेरा. कहा, "यह सरकार बेलगाम-अहंकारी हो गई है. भगवान को भी बीजेपी वाले मोदी जी से घर दिलवा रहे हैं! ये अहंकार की पराकाष्ठा है, अगर आप 7वीं फेल अपराधी सम्राट चौधरी को बतौर CM स्वीकार नहीं करते, तो इस चुनाव में NDA के उम्मीदवार को हराइए."
यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले



















