एक्सप्लोरर

अब घर बैठे ही बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए यहां देखें फुल प्रोसेस

आप ऑनलाइन ही लाइसेंस से संबंधित अपना काम कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स हैं जिसे फॉलो करना होगा. आप डुप्लीकेट डीएल, मोबाइल नंबर अपडेट आदि काम भी ऑनलाइन कर सकते हैं.

पटनाः अगर आज भी आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए डीटीओ का चक्कर काट रहे हैं और दलालों के चक्कर में पड़ रहे हैं तो फिर यह खबर आपके लिए है. इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन ही लाइसेंस से संबंधित अपना काम खुद ही कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स हैं जिसे आपको फॉलो करना होगा और आप अपना काम खुद ही कर सकते हैं.

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए हमें सबसे पहले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है. इसलिए इसे जानें सबसे पहले कि कैसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले वेबसाइट parivahan.gov.in खोलकर लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसमें सारथी लॉगइन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. एक अलग पेज खुलने के बाद इसमें आपको राज्य का नाम बिहार सेलेक्ट करना होगा.

इसके बाद खुलने वाले पेज पर सबसे पहले ही दिखेगा ‘अप्लाई फॉर लर्नर लाइसेंस’, इसपर क्लिक करना होगा. इसके बाद मोबाइल नंबर डालने के बाद ओटीपी को डालकर वेरिफाई करना होगा. आवेदन भरने के बाद आईडी जेनरेट होगा. इसको डाउनलोड कर जिला परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनाने वाले काउंटर पर जाना होगा. यहां अधिकारी फॉर्म का सत्यापन करेंगे.

आपको उम्र के साक्ष्य के तौर पर मूल प्रमाणपत्र दिखाना होगा. यदि ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया है, तो बायोमीट्रिक हस्ताक्षर और फोटो खिंचवाने के लिए अनुमति दी जाएगी नहीं तो ऑफलाइन शुल्क भरना होगा. इसके साथ ही लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा. इसी तरह सारथी लॉगइन से कई अन्य कार्य भी किए जा सकते हैं. आप डीएल, डीएल रिन्यू, डुप्लीकेट डीएल, मोबाइल नंबर अपडेट, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट आदि ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं.

इन सारे डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

  • रेसिडेंस प्रूफ यानि स्थाई पते के प्रमाण के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बिजली या टेलीफोन का बिल, राशन कार्ड, सरकारी कर्मचारियों को जारी किए गए ऐड्रेस युक्‍त आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि में से किसी एक की फोटोकॉपी.
  • आयु प्रमाण पत्र के तौर पर आप बर्थ सर्टिफिकेट, हाईस्‍कूल/10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड आदि की कॉपी लगा सकते हैं.
  • व्यक्ति की पहचान के लिए उसके पासपोर्ट साइज की तीन से चार कलर फोटो की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें- 

Tokyo Olympics: ओलंपिक में बिहार की भागीदारी नहीं होने पर तेजस्वी यादव ने जताई नाराजगी, कही ‘दिल की बात’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget