एक्सप्लोरर

Train Accident: ट्रैक्टर से टकराने के बाद पटरी से उतरी गया-पटना पैसेंजर ट्रेन, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

जहानाबाद से सटे मुठेर गांव के पास यह हादसा हुआ है. ट्रैक्टर से टकराने की वजह से ट्रेन के चार पहिए भी पटरी से उतर गए. अवैध क्रॉसिंग को पार करने के दौरान यह हादसा हुआ है.

जहानाबादः पटना-गया रेलखंड पर रविवार को अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर एक ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रेन से टकरा गई. यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास की है. हालांकि  गया-पटना पैसेंजर ट्रेन (03270) के चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. ट्रैक्टर से टकराने की वजह से ट्रेन के चार पहिए भी पटरी से उतर गए. इस घटना में ट्रैक्टर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और वह मौके से भाग गया.

पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट नकुल कुमार ने बताया कि मुठेर गांव के समीप अवैध क्रॉसिंग के समीप ईंट से लदी ट्रैक्टर अचानक सामने आ गई. ट्रेन को नियंत्रित करते-करते आखिरकार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. कहा कि अगर ट्रेन की स्पीड नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. यात्री रंजीता कुमारी, पूर्व मुखिया संघ के हरिलाल प्रसाद, रविंद्र यादव, कुणाल कुमार ने बताया कि वे सभी जहानाबाद से ट्रेन पर चढ़े थे. पटना जाने के दौरान मुठेर गांव के पास जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी और उसके बाद ट्रेन रुक गई. बाद में पता चला कि ट्रेन से ट्रैक्टर टकराई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शादी पर सियासत! साधु यादव ने कहा- कांड करेगा लालू परिवार और बदनाम होगा यादव? हम थूक चाटने वालों में से नहीं

यात्रियों ने कहा कि अगर चालक ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो बड़ी दुर्घटना हो जाती. इधर, घटना के बाद पटना जाने वाले रेलवे ट्रैक पर परिचालन अभी ठप है. पटरी से उतरे चक्के को पटरी पर लाकर परिचालन को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है.

रेल पुलिस ने शुरू की छानबीन

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रेल थानाध्यक्ष लल्लू सिंह और कड़ौना ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने छानबीन शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, सदानंद सिंह के बेटे आज JDU में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget