एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस अधिकारी हुए घायल

Gaya News: मामला डुमरिया थाना क्षेत्र का है.पत्थरबाजी की घटना में पुलिस अवर निरीक्षक फूलन सिंह के सिर पर चोट लगी है. पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में अभी भी तनाव पूर्ण स्थिति है.

गया: जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के बलिया गांव में मुहर्रम (Muharram) के अवसर पर अखाड़ा जुलूस के निर्धारित रास्ता से गुजरने के समय ढोल बजाने को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी (Gaya News) की घटना हुई. पथराव की घटना में पुलिस अवर निरीक्षक फूलन सिंह के सिर पर चोट लगी है. दो पक्षों के बीच पथराव की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए. इसे देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. मौके पर पहुंची डुमरिया थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया.

ढोल बजाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

इस घटना को लेकर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जुलूस निर्धारित रास्ता से गुजर रहा था, जिसमें ढोल बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची हुई है. अभी स्थिति सामान्य है. इलाके मे निगरानी रखी जा रही है. जिले के विभिन्न संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति के साथ साथ ड्रोन कैमरा से नजर रखी जा रही है.

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

बताया जा रहा है कि मुहर्रम जुलूस निकालने के दौरान ढोल बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर ही एक पक्ष के द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई. बीच बचाव और पुलिस बल की सख्ती के बाद स्थिति नियंत्रण में है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं, पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में अभी भी तनाव पूर्ण स्थिति है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'नीतीश 'इंडिया' नाम से खुश नहीं हैं', NDA में शामिल होने के लिए इस बड़े नेता ने CM को दिया ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget