एक्सप्लोरर

गया में अनियंत्रित बोलेरो ने मां-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत, मायके से बच्चे के साथ लौट रही थी महिला

Gaya News: यह घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के नीमा गांव के समीप हुई है. मां-बेटे को कुचलने के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था.

Gaya Road Accident: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के एनएच-83 पर शुक्रवार (01 मार्च) की सुबह एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क से गुजर रहे मां-बेटे को रौंद डाला. इस हादसे में घटनास्थल पर ही मां-बेटे की मौत हो गई. मां-बेटे को कुचलने के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-83 गया-पटना मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया.

चालक को गिरफ्तार और मुआवजे को लेकर हंगामा

यह घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के नीमा गांव के समीप हुई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर बेलागंज थाना की पुलिस पहुंची. आक्रोशित ग्रामीण बोलेरो वाहन के चालक को गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे. खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था.

पुलिस के समझाने के बाद भी शांत नहीं हुए लोग

पुलिस के समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हुए. पुलिस मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के प्रयास में जुटी है. ग्रामीणों के हंगामे के चलते एनएच पर वाहनों का लंबी कतार लग गई. मृतक महिला की पहचान नीता मांझी के रूप में की गई है. वह बेलागंज प्रखंड के बेलाडीह गांव की रहने वाली थी. वहीं उसके बेटे की उम्र तीन साल थी.

मायके से बेटे के साथ ससुराल आ रही थी महिला

बताया गया कि महिला अपने मायके से तीन वर्षीय बेटे के साथ ससुराल आ रही थी. इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में यह घटना हो गई. इस घटना के बाद परिजनों को सूचना मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया. एक साथ घर में दो-दो मौत के बाद मातम पसर गया है. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेलागंज थानाध्यक्ष विजय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Doctor Murder: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में डॉक्टर को गोलियों से किया छलनी, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget