एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में जो शिंदे के साथ हुआ वही बिहार में नीतीश कुमार के साथ होगा? 2025 से पहले सियासत तेज

Bihar CM Nitish Kumar: आरजेडी का कहना है कि नीतीश के साथ बीजेपी कभी भी कुछ भी कर सकती है. उनको सीएम पद से भी हटा सकती है. पढ़िए बीजेपी और जेडीयू का क्या स्टैंड है.

Bihar News: 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव है. करीब एक साल का वक्त बचा है लेकिन महाराष्ट्र चुनाव के बाद जो नतीजे आए उसके बाद जिस तरह से सरकार बनी उसको लेकर बिहार में भी सियासत तेज हो गई है. संयोग से महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं. महाराष्ट्र में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में जैसे ही आई उसके बाद बिहार में 2025 में क्या होगा इसकी भविष्यवाणी भी होने लगी है. 

आरजेडी का दावा- नीतीश को हटा सकती है बीजेपी

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शनिवार (07 दिसंबर) को एबीपी न्यूज़ से कहा कि बीजेपी सहयोगियों को धोखा देती है. उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए पार्टी तोड़ी. शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया. अब शिंदे को भी मुख्यमंत्री पद से हटा दिया. अपना मुख्यमंत्री बना लिया. नीतीश कुमार जब हम लोग के साथ आए थे तो यही कहे थे कि बीजेपी वाले मेरी पार्टी को तोड़ देंगे. नीतीश के साथ बीजेपी कभी भी कुछ भी कर सकती है. उनको सीएम पद से भी हटा सकती है.

बिहार बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. पूछा गया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जेडीयू के मुकाबले बीजेपी विधायकों की संख्या अधिक रहती है तो क्या पार्टी अपना सीएम बनाएगी या नीतीश ही सीएम बनेंगे? इस पर उन्होंने यह नहीं कहा कि तब भी नीतीश ही सीएम होंगे. उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह चुनाव के बाद का विषय है कि तब क्या होगा. 

बीजेपी बोली- नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

अब सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी विधायकों की संख्या अधिक रही तो पार्टी बिहार में अपना सीएम बनाएगी? हिंदी पट्टी में बिहार ही ऐसा राज्य है जहां पर अब तक बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं बना है. प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि अभी यही है कि नीतीश के नेतृत्व में हम लोग 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि जहां तक महाराष्ट्र की बात है तो हमारा नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस कर रहे थे. एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे. अजित पवार भी साथ हैं. तीनों के नेतृत्व में महायुति ने चुनाव लड़ा. महाराष्ट्र में जिसकी जितनी सीट एनडीए में आई उसके बाद एनडीए के दलों ने आपस में बैठकर तय किया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और उप मुख्यमंत्री कौन-कौन होगा.

जेडीयू की क्या है प्रतिक्रिया?

इस पूरे विवाद पर जेडीयू ने भी तीखा रिएक्शन दिया है. जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद का कहना है कि देश में एनडीए सरकार का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. बिहार में एनडीए सरकार का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं. 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में एनडीए 200 से ज्यादा सीट जीता था. उसी तरह के नतीजे 2025 विधानसभा चुनाव में भी आएंगे. नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. इसमें कई भी किंतु परंतु नहीं है.

यह भी पढ़ें- 'ये खान और रहमान...', BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget