एक्सप्लोरर

G 20 Summit: PM की अध्यक्षता में हुई जी-20 की मीटिंग में शामिल हुए CM नीतीश, पहले सुशील मोदी ने बोला था हमला

Patna News: साल 2023 में भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन होने जा रहे. इसकी तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समीक्षा बैठक की जा रही.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शुक्रवार को जी-20 (G-20) सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में शामिल हुए. इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की. सीएम पटना स्थित एक अणे मार्ग से इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े. इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, संस्कृति विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी व प्रधान सचिव और वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ मौजूद रहे. दो दिन पहले बीजेपी नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा था कि सीएम नीतीश की पीएम के सामने आने की हिम्मत नहीं है. इसलिए बुलाने पर भी वह बैठक में शामिल नहीं हो रहे.

बीजेपी नेता ने किया था वार

साल 2023 में भारत में जी-20 का शिखर सम्मेलन होने जा रहा. इसे लेकर तैयारियों की समीक्षा की जा रही. प्रधानमंत्री के साथ गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोग भी मौजूद थे. इस दौरान होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई. बता दें कि बिहार समेत देश भर में 200 से ज्यादा कार्यक्रम इस शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाले हैं. इसे लेकर तैयारियों पर समीक्षा की जा रही है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहले भी इस बैठक में मुख्यमंत्री को शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी कारण वह इसमें शामिल नहीं हुए. छह दिसंबर को बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने इस बात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश को घेरा भी था. उनका कहना था कि सीएम नीतीश में प्रधानमंत्री का सामना करने की हिम्मत नहीं है. क्योंकि वो दो बार बीजेपी को धोखा दे चुके हैं.

2023 में शिखर सम्मेलन

सुशील मोदी ने साथ ही साथ यह भी कहा था कि इस बैठक में पूर्व में आरजेडी और जेडीयू से किसी भी नेता ने हिस्सा नहीं लिया था. हालांकि आज शाम पांच बजे हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं. इस बैठक के दौरान भारत में अगले साल आयोजित होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी और रणनीतियों पर चर्चा की गई. हर स्टेट के सीएम और लोगों से सुझाव मांगे गए हैं. इसकी तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री लगातार बैठक कर रहे और हर राज्यों से इस सम्मेलन को बेहतर तरीके से करवाने का सुझाव ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Kaimur News: कैमूर में बच्चों संग सड़क पर उतरीं महिलाएं, कहा- सरकार की कोई योजना नहीं चाहिए, बस करे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget