एक्सप्लोरर

SBI में लाखों रूपये की धोखाधड़ी कर रहा था जालसाज, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जमुई जिला निवासी नवीन कुमार के रूप में की गयी है. वह कालेज के प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षर कर 20 लाख रुपया निकालने के लिए एसबीआई शाखा आया था.

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करते बुधवार को एक जालसाज को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. बरबीघा थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जमुई जिला निवासी नवीन कुमार के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि वह बरबीघा स्थित एसकेआर कॉलेज के खाते से रुपये की निकासी का प्रयास कर रहा था.

प्रसाद ने बताया कि कॉलेज के खाते के नाम से जारी चेक का क्लोन बनाकर इसने कालेज के प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षर कर 20 लाख रुपया निकालने के लिए एसबीआई शाखा आया था. उन्होंने बताया कि बैंककर्मी को कुछ शक हुआ तो उसने कालेज के प्राचार्य को फोन कर बातचीत की. उन्होंने बताया कि प्राचार्य ने ऐसा कोई चेक जारी करने से इंकार किया, जिसके बाद जालसाज को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

बता दें कि बीते हफ्ते ही बिहार के वैशाली जिले के कंचनपुर में एक्सिस बैंक की शाखा से हुई लूट मामले में पुलिस ने 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उनके पास से 60 हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया. लुटेरों की पहचान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

5 मिनट में 44 लाख की लूट को दिया था अंजाम

मालूम हो कि बीते 28 जनवरी को वैशाली के कंचनपुर में आठ लुटेरों ने एक्सिस बैंक की शाखा से दिनदहाड़े 44 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था. लूट के दौरान जो तस्वीर सामने आई थी उसमें दिख रहा था कि 3 बाइक पर सवार होकर 8 लुटेरे बैंक पहुंचे थे और महज 5 मिनट में 44 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए थे. बैंक लूट की इस बड़ी घटना के बाद वैशाली आईजी ने एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था.

यह भी पढ़ें-

क्या NDA में बने रहेंगे चिराग पासवान? सीएम नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget