एक्सप्लोरर

OMG! बिहार के नवादा में कोल्ड ड्रिंक समझकर बैटरी का पानी गटक गए 4 बच्चे, एक की मौत, एक का इलाज जारी

नवादा में चार बच्चे खेल के दौरान बैटरी का पानी कोल्ड ड्रिंक समझकर पी गए. इसमें से एक की मौत हो गई है, जबकि एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. दो बच्चे फिलहाल ठीक हैं.

नवादा: जिले के सीतामढ़ी थाना अंतर्गत मुड़गढ़वा गांव में शनिवार के चार बच्चे खेल के दरमियान टेंपू पर रखें बैटरी का पानी कोल्ड ड्रिंक समझकर पी गए. इससे सभी बच्चे बीमार पड़ गए, जिसमें से एक की मौत शनिवार देर रात को पटना के पीएमसीएच अस्पताल में हो गई. एक बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं, दो बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है और दोनों स्वस्थ होकर घर आपस लौट आए हैं. सभी बच्चे मुढ़गढ़वा गांव के रहने वाले हैं.

बैटरी के पानी पीने से जिस बच्चे की मृत्यु हुई है, उसकी पहचान मुड़गढ़वा गांव निवासी राजीव कुमार की पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है. वहीं, राजीव कुमार के दूसरे पुत्र दिलखुश कुमार पीएमसीएच पटना में इलाजरत है. राजीव कुमार के भाई पिंटू कुमार के पुत्र पुनीत कुमार एवं अशोक यादव के पुत्र रोहित कमार स्वस्थ होकर घर वापस लौट आया है. बताया जा रहा है कि शनिवार को बच्चे खेल रहे थे. तभी टेंपू पर रखें बैटरी का पानी कोल्ड ड्रिंक समझकर पी गए. इससे चारों बच्चे बीमार पड़ गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. 

ये भी पढ़ें- Patna New: राजधानी पटना में इन दिनों चोरों का आतंक, जजेज अपार्टमेंट से नल का टोटी तक उखाड़ ले गए चोर

शुक्रवार को ही रोशन और दिलखुश का पटना के घाट पर हुआ था मुंडन

पटना में इलाज के दौरान शनिवार देर रात एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है. इधर, बच्चे के स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही रोशन कुमार एवं दिलखुश कुमार का मुंडन पटना के गंगा घाट से करवा कर वापस आए थे. उसी को लेकर सभी लोग घर में आए थे. अभी सोमवार यानि 13 जून को गया जाकर दोनों बच्चे को पुन: मुंडन करवाना था. घर में खुशी का माहौल बच्चे की मृत्यु से मातम में बदल गया. घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें- Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना विस्फोट, इस साल का रिकॉर्ड टूटा, पटना में मिले सबसे अधिक मरीज, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget