एक्सप्लोरर

Patna AIIMS: पटना एम्स में गार्ड और जूनियर डॉक्टर से विधायक चेतन आनंद की झड़प, मारपीट तक पहुंची नौबत

Chetan Anand: पटना एम्स में पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और विधायक चेतन आनंद के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और विधायक चेतन आनंद का पटना एम्स के गार्ड और जूनियर डॉक्टर से विवाद विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई. उन्हें आधे घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाए रखने की भी खबर है. 

 मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है. बताया जा रहा है कि चेतन आनंद अपने समर्थकों के साथ मरीज से मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान विधायक और उनके समर्थकों की पटना एम्स अस्पताल के गार्ड से कहासुनी हो गई, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया. इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने में दोनों तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात 12 बजे का मामला है. विधायक चेतन आनंद की पत्नी आयुषी सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उनके पति के साथ पटना एम्स में गार्ड और एक जूनियर डॉक्टर के जरिए दुर्व्यवहार किया गया. गाली-गलौज भी की गई. एम्स प्रशासन की ओर से भी एक आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

मारपीट होने की क्या है वजह?

वहीं जब पूछा गया कि मामले की वजह क्या है? तो एसपी ने कहा कि "अभी इसका असल कारण क्या है, इसका पता नहीं चल पाया है, आवेदन में जो बात कही गई है उसके मुताबिक विधायक अपने समर्थक के साथ किसी मरीज से मिलने गए थे, इसी दौरान कहासुनी हो गई. अब तो ये जांच का विषय है. आगे जांच होगी तो कारण का पता चलेगा."

बता दें कि चेतन आनंद पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन और सांसद लवली आनंद के बड़े बेटे हैं. लवली आनंद वर्तमान में शिवहर से जेडीयू सांसद हैं. पिछले साल बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान चेतन आनंद समेत चार विधायक आरजेडी छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे. फिलहाल वो एनडीए का हिस्सा हैं. 

ये भी पढ़ें: Poster Politics: पोस्टर में गिनाए गए डबल इंजन सरकार के काम, महाघोटाला के आरोपों का NDA ने यूं दिया जवाब

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget