एक्सप्लोरर

JDU में शामिल हुए पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, कहा- ठेस लगी तो सही-गलत का फर्क आया समझ

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा, " आज राजनीतिक क्षेत्र के दो जाने-पहचाने चेहरे जिन्हें पूरा प्रदेश जानता है, वो जेडीयू में शामिल हो गए. हम इनका स्वागत करते हैं."

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को मजबूत करने की कवायद जारी है. कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं को पार्टी में शामिल किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता मुनेश्वर चौधरी और राजेश राम ने मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी और राम प्रीत सिंह की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की. 

नीतीश कुमार का काम अतुलनीय

सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस नेता राजेश राम ने कहा, " मैं जेडीयू से 2005 से जुड़ा हुआ था. 2015 के गठबंधन के तहत कांग्रेस से जुड़ा और आज फिर अशोक चौधरी के सानिध्य में यहां उपस्थित हूं." वहीं, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने कहा, " मैं विचारधारा की वजह से जेडीयू में खिंचा चला आया हूँ. कई चीजें हैं जिनसे बाध्य होकर मैं यहां आया हूं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 सालों में महिलाओं और राज्य की विकास के लिए जो काम किया है, वो अतुलनीय है. उन्हीं बातों ने मुझे बाधित किया और मेरी समझ में ये बात आई कि मैं अंधों की तरह चल रहा था. ठेस लगने पर समझ आया कि सही क्या है. अब मैं नीतीश जी के साथ रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा."

राजनीतिक जीवन में विचारधारा महत्वपूर्ण

इधर, मंत्री अशोक चौधरी ने पार्टी में शामिल हुए मुनेश्वर चौधरी का स्वागत करते हुए कहा, " राजनीतिक जीवन में विचारधारा महत्वपूर्ण चीज है. किस विचारधारा के साथ आप सार्वजनिक जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण है. आज दो-दो मजबूत नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, तो हमें अपनी पार्टी की विचारधारा पर गर्व हो रहा है. दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत है."

अशोक चौधरी ने कहा, " राजेश राम तो पहले जेडीयू में ही थे, बाद में कांग्रेस से एमएलसी बने और आज फिर जेडीयू में शामिल हुए हैं. इनके आने से चंपारण में पार्टी को निश्चित रूप से ताकत मिलेगी और मुनेश्वर जी के साथ भी दो साल काम करने का मौका मिला है. इन्होंने मेरे पिताजी के साथ भी काम किया है, तो निश्चित रूप से इनके आने से गोपालगंज, छपरा और सिवान में हमे ताकत मिलेगी."

साथ मिलकर करेंगे बेहतर काम

वहीं, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा, " आज राजनीतिक क्षेत्र के दो जाने-पहचाने चेहरे जिन्हें पूरा प्रदेश जानता है, वो जेडीयू में शामिल हो गए. हम इनका स्वागत करते हैं. दोनों कब से दिल और मिजाज से इस पार्टी के हो चुके थे और आज उस चीज को तकनीकी रूप दिया जा रहा है. मुनेश्वर चौधरी सारण ही नहीं उत्तर बिहार के जाने माने चेहरों में एक हैं. उसी तरह राजेश राम को चंपारण में सारे लोग जानते हैं. हमें भरोसा है कि दोनों के पार्टी में शामिल होने से जेडीयू और भी ताकतवर होगी व आने वाले दिनों में इनके साथ मिलकर बिहार की जनता की बेहतर ढंग से सेवा करेगी."

यह भी पढ़ें -

CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, कम्युनिटी किचन और वैक्सीनशन सेंटर का लिया जायजा

Caste Based Census: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- बिना देर किए कराई जाए जाति आधारित जनगणना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget