एक्सप्लोरर

'बिहार की आबो-हवा में...', वर्दी की तस्वीर लगाकर पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने किया पोस्ट, इशारा किस ओर?

Former IPS Shivdeep Lande: पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. अब उन्होंने एक्स पर अपनी वर्दी की तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखा है जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Bihar News: बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे का पिछले दिनों इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. इसके बाद से वे लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. गुरुवार (06 फरवरी) को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर अपनी वर्दी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा, "वर्दी एक युवा मन का सपना होता है, लेकिन इतनी सतत-समर्पित सेवा के बाद चमड़ी ही वर्दी बन जाती है. नौकरी से आगे निकल बिहार की आबो-हवा में मिलने का वक्त आ गया है. कहानी का एक अंक संपन्न हुआ, दूसरे का आगाज."

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट

शिवदीप लांडे के पोस्ट से यह पता नहीं चल रहा है कि आखिर उनका इशारा किस ओर है. पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे के इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "सर अब आपको बिहार की राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी आपके मार्गदर्शन में राजनीति में सक्रिय हो सके."

एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये वो वक्त था जब मैं स्कूल में था, टीवी और अखबार में आपकी खबरें आया करती थीं. छोटा था, बहुत बुद्धि नहीं थी. दुनिया क्या होती है, इस चीज से बिल्कुल अंजान था, क्योंकि तब शायद दुनिया को देखने और समझने का नजरिया नहीं था. उसके बावजूद अंतर्मन में आपके लिए एक अच्छी जगह थी, पता नहीं क्यों, और आज जब बुद्धि, विवेक, नजरिया सब कुछ हो गया, तो समझ में आता है, क्यों आप उन 10% में हो जिनके कारण आज भी हमारा समाज, हमारा तंत्र, जीवित है. एक प्रेरणा के तौर पर मेरी लिस्ट में हमेशा सबसे पहले आप. सलाम है सर आपको."

एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या करना चाहते हैं आप? मेरा मानना है कि आज के युग में सर्वोच्च प्रोफेशनल्स, ब्यूरोक्रेट्स और टेक्नोक्रेट्स के सहयोग से ही बिहार का विकास होगा."

राष्ट्रपति ने मंजूर किया इस्तीफा

बता दें कि शिवदीप लांडे ने 19 सितंबर 2024 को अपना इस्तीफा दिया था. उस दौरान वे पूर्णिया में बतौर आईजी तैनात थे. 117 दिन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 जनवरी को उनका इस्तीफा मंजूर किया है. अब देखना होगा कि शिवदीप लांडे आगे क्या करते हैं. इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: Motihari News: मोतिहारी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, शराब के ड्रम में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget