एक्सप्लोरर

Kishanganj Flood: किशनगंज में हजारों की आबादी बाढ़ में फंसी, प्रशासन के खिलाफ पीड़ितों का फूटा गुस्सा

Bihar Flood: किशनगंज के सात प्रखंडों के दर्जनों गांव बाढ़ प्रभावित है. 50-70 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ पीड़ित सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Kishanganj Flood: नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से किशनगंज जिले में बहने वाली महानंदा, कंनकई, मैची, रेतुआ सहित अन्य नदियां उफान पर हैं. जिले के सातों प्रखंडों के दर्जनों गांव में नदियों का पानी प्रवेश कर चुका है. बाढ़ की वजह से जिले की लगभग 50 से 70 हजार आबादी प्रभावित हुई है. बाढ़ की वजह से ठाकुरगंज, दिघलबैंक, टेढ़ागाछ, बहादुरगंज, पोठिया, कोचाधामन के निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों की जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है. बाढ़ का पानी घर के आंगन में घुस गया है. हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. इस दौरान लोगों को खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं. लोगों ने इसको लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया.

पीड़ित पलायन को मजबूर

नदी किनारे बसे लोग खुद से अपना आशियाना तोड़ने पर मजबूर दिखे. बाढ़ के कारण लोग घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण खाने पीने से लेकर पीने के लिए शुद्ध पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. टेढ़ागाछ, दिघलबैंक प्रखंड में कई घर नदी में कट कर विलीन हो गए. इधर, रविवार की देर शाम को बहादुरगंज के लौचा में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. 

डीएम ने क्या कहा?

बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि बीते तीन दिनों से उनके घरों में पानी है. इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं की गई. पीड़ितों ने कहा कि बाढ़ के कारण लाखों रुपये का उन्हें नुकसान हुआ है और तीन दिनों से लोगों के घरों में चूल्हा तक नहीं जला है. बाढ़ पीड़ितों ने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. वहीं, डीएम विशाल राज ने कहा कि नदियों का जलस्तर घट चुका है. प्रशासन पूरी तरह सजग है जिसकी वजह से नुकसान कम हुआ है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें जरूरी मदद मुहैया करवाई जा रही है.

ये भी पढे़ं: Sudhakar Singh: 'गिरिराज सिंह असली सनातनी नहीं', मांसाहार पर सुधाकर सिंह के बयान से BJP हो जाएगी आगबबूला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget