एक्सप्लोरर

बिहारवासियों को छठ का तोहफा, नवंबर में शुरू होगी दरभंगा से फ्लाइट, इस दिन से करें टिकट बुक

छठ से पहले दरभंगा से फ्लाइट सर्विस शुरू होने जा रही है. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी घोषणा की है.

पटना. बिहार के लिए एक अच्छी खबर आई है और वो भी मिथिलांचल से. इस इलाके के लोग कई सालों से जिसका इंतजार कर रहे थे वो अब खत्म होने वाला है. दरअसल, छठ से पहले दरभंगा से फ्लाइट सर्विस शुरू होने जा रही है. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने यहां एयरपोर्ट का दौरा किया और फिर बिहार सरकार और उड्डयन विभाग के अफसरों के साथ बैठक की. मीटिंग के बाद पुरी ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी का ये सपना था कि मिथिलाचंल से विमान सेवा शुरू हो. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण थोड़ी देरी हो गई. पुरी ने बताया कि हमारी तैयारी तो दुर्गा पूजा से फ्लाइट सेवा शुरू करने की थी.

नवंबर में शुरू होगी फ्लाइट सेवा छठ का त्योहार बिहार में सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस साल से त्योहार 21 नवंबर को मनाया जाएगा. मोदी सरकार की तैयारी छठ से पहले दरभंगा से विमान सेवा शुरू करने की है. केन्द्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते से फ्लाइट उड़ान भरेगी.

30 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग स्पाइस जेट की टिकट की बुकिंग 30 सितंबर से शुरू हो जाएगी. शुरूआत में दरभंगा से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू के लिए फ्लाइट जायेगी. इसके बाद यात्रियों की संख्या और ट्रैफिक के हिसाब से फ्लाइट की संख्या बढ़ाई जा सकती है. दरभंगा से उड़ान शुरू हो जाने से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल और शिवहर के लोगों को सुविधा हो जाएगी. अभी लोगों को राजधानी पटना उतर कर इन जगहों तक जाना पड़ता था.

बीजेपी सांसद ने की थी हरदीप पुरी से मुलाकात दरभंगा से बीजेपी के सांसद गोपालजी ठाकुर ने 10 दिनों पहले दिल्ली में हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की थी. गोपालजी ने जल्द से जल्द दरभंगा से उड़ान सेवा शुरू करने की मांग की थी. उनके आग्रह पर ही पुरी ने शनिवार को दरभंगा का दौरा किया. बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा भी लंबे समय से इसके लिए दिल्ली से लेकर पटना तक लड़ते रहे हैं. उन्होंने इस सिलसिले में कई बार हरदीप पुरी से मुलाकात की थी. दो महीने पहले वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट भी गए थे. एयरपोर्ट से ही नीतीश ने मोबाइल पर पुरी से बात की थी. उन्होंने बिहार सरकार की तरफ से हर मदद का भरोसा भी दिया था.

बिहार का तीसरा एयरपोर्ट होगा दरभंगा पटना और गया के बाद दरभंगा बिहार का तीसरा एयरपोर्ट बन जाएगा. नीतीश कुमार ने दरभंगा में नये टर्मिनल की नींव 24 दिसंबर 2018 को रखी थी. राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए 121 करोड़ रूपये दिए. नए टर्मिनल को बनाने में 92 करोड़ रूपये लगे. यहॉं 6 चेक इन कांउटर बनाये जायेंगे. एक समय में 200 यात्रियों के लिए उतरने और जाने का इंतजाम किया गया है.

ये भी पढ़ें:

6 महीने बाद चीन में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति, पाकिस्तान समेत आठ देशों से उड़ान को मंजूरी

देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 30 सितंबर तक कैंसिल, दूसरे देश के यात्री भारत भी नहीं आएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget